✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत के ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर आया नया संकट, वजह बनी इस देश की खराब मैन्‍युफैक्‍चरिंग

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर आया नया संकट, वजह बनी इस देश की खराब मैन्‍युफैक्‍चरिंग

सेमीकंडक्‍टर में कमी का सामना पहले से ही देश के ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर पड़ रहा है वो आगे भी देखने को मिल सकता है.  एक्‍सपर्ट बता रहे हैं कि ये असर आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगातार तीसरे क्‍वार्टर में जापान के मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र में गिरावट के आंकड़े सामने आए हैं. मौजूदा समय में जापान में मजदूरों के वेतन बढ़ाने को लेकर कॉल दी जा रही है. पिछले महीने की तुलना में जापान में उत्‍पादन ग्रोथ 0.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. इससे पहले सितंबर 1.7 प्रतिशत और अक्‍टूबर में ये गिरावट 3.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

क्‍या हुआ है जापान में
दुनिया में चौतरफा फैली महंगाई का असर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया पर इसका असर पड़ रहा है. इस महंगाई के कारण जहां वहां के उत्‍पादन पर असर पड़ा है वहीं दूसरी ओर वहां की नौकरियों पर भी असर पड़ रहा है. लेकिन इस बीच वहां का असर भारत पर भी पड़ने जा रहा है. जानकारों का मानना है कि जापान में निर्माण क्षेत्र में आई कमी की खबर भारत के लिए भी चिंता पैदा करने वाली है. जापान ऐसा देश है जो बड़ी संख्‍या में सेमीकंडक्‍टर का उत्‍पादन करता है और वहां से सेमीकंडक्‍टर भारत में सप्‍लाई होते हैं. वहां निर्माण क्षेत्र में आई कमी का असर भारत पर भी पड़ सकता है जिससे भारत का ऑटोमाबाइल सेक्‍टर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

भारत पर क्‍या पड़ेगा इसका असर
ऑटोमोबाइल एक्‍सपर्ट टूटू धवन कहते हैं कि इसका डिलीवरी में पहले से ही इसका असर देखने को मिल रहा है. आज हालात ये हैं कि गाड़ियों की डिलीवरी छ: महीने तक जा पहुंची है. उसी तरह से इसका असर ट्रिम पर भी देखने को मिल रहा है. जहां गाड़ियों की एक्‍सेसरीज पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. अब तो कई गाड़ियों के मैन्‍युफैक्‍चरर  ने ये तक कर दिया है उन्‍होंने इलेक्ट्रिक स्‍टार्ट की जगह अब पहले की तरह चाबियों से गाड़ी को स्‍टार्ट करने का फीचर ले आए हैं. क्‍योंकि उस पार्ट की डिलीवरी काफी प्रभावित हो रही थी. 

 

टॉप मॉडल पर होता है इसका असर 
ऑटोमोबाइल एनालिस्‍ट राज कपूर बताते हैं कि इसका असर कम करने के लिए हमारे देश में कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं. लेकिन इसका असर देखने को मिल रहा है, इसका बड़ा असर उस सेग्‍मेंट की गाड़ियों में ज्‍यादा देखने को मिल रहा है जो टॉप एंड मॉडल होते हैं, जिनमें सबसे ज्‍यादा सेमीकंडक्‍टर इस्‍तेमाल होते हैं, फीचर बहुत ज्‍यादा होते हैं. जब तक कमी रहेगी तब तक इसका असर रहेगा ही रहेगा. टॉप एंड वर्जन होता उसी में कंपनी को फायदा होता है. ये फायदा उन्‍हीं फीचरों के कारण होता है. ये वाले वर्जन हैं वो डिले चलते ही हैं. पहले ये तीन महीने का डिलीवरी टाइम था लेकिन आज वो छ:  महीने तक चला गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago