✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में लॉन्च हुई नई 2025 Suzuki Hayabusa, नया कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगे कई अपडेट

भारत में लॉन्च हुई नई 2025 Suzuki Hayabusa, नया कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगे कई अपडेट

Suzuki Motorcycle India ने अपनी अपडेटेड 2025 Suzuki Hayabusa लॉन्च कर दी है. इस बाइक को 16.90 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Suzuki Motorcycle India ने अपनी सुपरबाइक 2025 Hayabusa को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बाइक हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश की गई थी और अब इसे भारतीय बाजार में भी उतार दिया गया है. इस बार हायाबुसा को कुछ खास अपडेट्स दिए गए हैं. जैसे कि नए फीचर्स, नए कलर ऑप्शंस और OBD2 (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक) कंप्लायंस. इस सुपरबाइक की कीमत अब करीब 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसे सुजुकी बाइक जोन डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा.

2025 के मॉडल में क्या-क्या बदला?

इस बार सुजुकी ने हायाबासु में लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल सिस्टम को बेहतर बनाया है. अब लॉन्च कंट्रोल के मोड्स की स्पीड को फिर से ट्यून किया गया है ताकि इसका परफॉर्मेंस और भी दमदार हो. वहीं, नई स्टार्ट क्रूज कंट्रोल ब उस वक्त भी एक्टिव रहेगी जब राइडर गियर चेंज करेगा. वो भी बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर का इस्तेमाल करके.

2025 में हैं एडवांस फीचर्स?

लॉन्च कंट्रोल और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल के अलावा, 2025 सुजुकी हायाबुसा हिल होल्ड कंट्रोल, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, लो आरपीएम असिस्ट, सुजुकी इजी स्टार्ट सिस्टम और स्पीड लिमिटर से लैस है. इसमें तीन सेटिंग्स, एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड और पावर मोड के साथ इंजन ब्रेक कंट्रोल भी है. इसमें TFT स्क्रीन और ऑल LED लाइटिंग के साथ एनालॉग क्लस्टर भी है. डैशबोर्ड में आपको एनालॉग क्लस्टर के साथ एक TFT स्क्रीन भी मिलेगी और बाइक में पूरी तरह से LED लाइटिंग दी गई है.

कौन-कौन से नए रंग मिलेंगे?

2025 सुजुकी हायाबुसा अब तीन नए रंग विकल्पों में उपलब्ध है. इनमें मेटैलिक मैट स्टील ग्रीन/ग्लास स्पार्कल ब्लैक, ग्लास स्पार्कल ब्लैक/मेटालिक मैट टाइटेनियम सिल्वर और मेटालिक मिस्टिक सिल्वर/पर्ल विगोर ब्लू जैसे रंग शामिल हैं. इन नए कलर कॉम्बिनेशन्स से बाइक का लुक पहले से और भी ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक हो गया है.

कैसा है इंजन और परफॉर्मेंस?

2025 सुजुकी हायाबुसा में वही पावरफुल 1,340cc का इन-लाइन 4-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है. यह इंजन 190 bhp की अधिकतम पावर और 150 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है जो बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर से लैस है. यानी गियर शिफ्टिंग और भी स्मूद और फास्ट हो गई है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इस सुपरबाइक का फ्रेम ट्विन-स्पार एल्युमिनियम से बना है और स्विंगआर्म भी एल्युमिनियम कास्टिंग से तैयार किया गया है. सस्पेंशन के लिए फ्रंट में केवाईबी के इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क्स और रियर में केवाईबी का मोनोशॉक दिया गया है. इसके 7-स्पोक अलॉय व्हील्स एल्यूमिनियम कास्ट हैं, जिन पर ब्रिजस्टोन बैटलैक्स हाइपरस्पोर्ट एस22 टायर लगाए गए हैं. ब्रेकिंग की बात करें तो सामने की तरफ ट्विन डिस्क और चार पिस्टन के साथ ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स का उपयोग किया गया है. जबकि पीछे की ओर निसिन का सिंगल-पिस्टन कैलिपर और सिंगल डिस्क दिया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

10 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago