✕

होम / ऑटोमोबाइल / अगस्त में सबसे अधिक कौन सी कार बिकी? पहले नंबर पर अल्टो-वैगनआर का नाम नहीं

अगस्त में सबसे अधिक कौन सी कार बिकी? पहले नंबर पर अल्टो-वैगनआर का नाम नहीं

अगस्त में सबसे अधिक बिकने वाली कार की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है - मारुति सुजुकी ब्रेजा. ब्रेजा की 15,193 यूनिट्स बिकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जरा पहले अगस्त में सबसे अधिक बिकने वाली कार की लिस्ट भी जान लीजिए. यकीन मानिए, अगस्त में सबसे अधिक जो कार बिकी है, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि भारत में सबसे अधिक या तो मारुति सुजुकी अल्टो बिकती है या फिर मारुति सुजुकी वैगनआर, लेकिन अगस्त में ये दोनों कारें बिक्री के मामले में पीछे हो गई हैं.

नंबर 1 पर है मारुति सुजुकी बलेनो
अगस्त में सबसे अधिक बिकने वाली कार का नाम है- मारुति सुजुकी बलेनो. बलेनो ने अल्टो और वैगनआर को पीछे छोड़ दिया है. लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में मारुति सुजुकी बलेनो की 18418 यूनिट्स बिकी हैं, जो सबसे ज्यादा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर है मारुति सुजुकी वैगनआर. वैगनआर की 18,398 यूनिट्स बिकी हैं. आप कह सकते हैं कि इन दोनों कारों के बीच कांटे की टक्कर थी, क्योंकि दोनों कारों की बिक्री में सिर्फ 20 यूनिट्स का अंतर है.

तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा
अगस्त में सबसे अधिक बिकने वाली कार की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है - मारुति सुजुकी ब्रेजा. ब्रेजा की 15,193 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टाटा नेक्सोन है. अगस्त में नेक्सोन की 15,085 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं, पांचवां नंबर मारुति सुजुकी अल्टो का है. किसी जमाने में अल्टो सबसे ज्यादा बिकती थी, लेकिन अगस्त 2022 में इसकी 14,388 यूनिट्स बिकी हैं.

मारुति सुजुकी का एकाधिकार
कंपनी के स्तर पर देखें तो अभी भी मारुति सुजुकी का एकाधिकार दिख रहा है. अगस्त में सबसे अधिक बिकने वाली कारों की टॉप 5 लिस्ट में 4 तो सिर्फ मारुति सुजुकी की ही कारें हैं. सिर्फ चौथे नंबर पर टाटा है. आपको बता दें कि टाटा नेक्सोन की भी भारी डिमांड रहती है. 

Maruti Suzuki Baleno की इतनी डिमांड क्यों, जानिए फीचर्स
Maruti Suzuki Baleno की कीमत की बात करें तो इसकी Ex-Showroom Price 6.42 लाख रुपये से लेकर 9.60 लाख रुपये तक है. इसके 7 वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं. इस कार की माइलेज 22.3 किमी. प्रति लीटर से लेकर 22.9 किमी. प्रति लीटर है, जो कंपनी क्लेम करती है. इस 5 सीटर कार में 1197 CC की इंजन है, जो पेट्रोल पर चलती है.

सेफ्टी फीचर्स
यह कार 3990 MM लंबी, 1745 MM चौड़ी और 1500 MM ऊंची है. इसका व्हील बेस 2520 MM है. यदि आप इस कार को 80 KM/H की स्पीड से चलाएंगे तो आपको एक बार हाई स्पीड की बीप सुनाई देगी. वहीं, यदि आप 120 KM/H की स्पीड से चलाएंगे तो आपको लगातार बीप सुनाई देगी, जिसके कारण आप ओवरस्पीडिंग करने से बचेंगे.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago