✕

होम / ऑटोमोबाइल / मोईविंग और टाटा मोटर्स की साझेदारी से 10 शहरों में 700 इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन तैनात होंगे

मोईविंग और टाटा मोटर्स की साझेदारी से 10 शहरों में 700 इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन तैनात होंगे

इस पहल से प्रतिवर्ष लगभग 2,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जो भारत के नेट जीरो 2070 लक्ष्य की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के अंतिम-मील लॉजिस्टिक्स को हरित और शून्य-उत्सर्जन की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान प्रदाता मोईविंग (MoEVing) ने टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के प्रमुख डीलरों — पास्कोस, जोहर मोटर्स और भंडारी ऑटोमोबाइल्स — के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत 700 इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स (e-SCVs), जिनमें Ace EV और Ace Pro EV मॉडल शामिल हैं, देश के 10 से अधिक शहरों — जैसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता — में तैनात किए जाएंगे.

इस पहल से प्रतिवर्ष लगभग 2,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जो भारत के नेट जीरो 2070 लक्ष्य की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है.

नई बिजनेस मॉडल की झलक
इस सहयोग के तहत एक नया परिचालन ढांचा अपनाया गया है, जिसमें टाटा मोटर्स के डीलर वाहन स्वामित्व और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि मोईविंग उन्हें संचालित करेगा. यह मॉडल वाहन संचालन और रखरखाव में दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों के विस्तार को भी सक्षम बनाता है.

साझेदारी के तहत कंपनी ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और लॉजिस्टिक्स सहित 20 से अधिक उद्यम ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे सालाना लगभग 2.5 करोड़ ‘ग्रीन किलोमीटर’ तय किए जाने की उम्मीद है.

मोईविंग के संस्थापक और सीईओ विकाश मिश्रा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में हरित, शून्य-उत्सर्जन आधारित लॉजिस्टिक्स को अपनाने में तेजी लाना है. उन्होंने कहा कि लीज मॉडल पर वाहन परिचालन से इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती अधिक किफायती और विस्तार योग्य बनेगी.

वहीं, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड – एससीवीपीयू पिनाकी हलदार ने कहा कि यह साझेदारी देश में सतत अंतिम-मील लॉजिस्टिक्स को स्केल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि Ace EV और Ace Pro EV को वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीयता के लिए तैयार किया गया है.

तेजी से बढ़ता ईवी लॉजिस्टिक्स नेटवर्क
700 नए वाहनों के जुड़ने से मोईविंग देश में टिकाऊ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है. कंपनी वर्तमान में 2,500 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का परिचालन करती है, जिनमें 500 से अधिक इलेक्ट्रिक चार-पहिया कार्गो वाहन शामिल हैं — यह देश का सबसे बड़ा 4W EV कार्गो बेड़ा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

02-November-2026

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago