✕

होम / ऑटोमोबाइल / अनुमान से बेहतर रहा Mahindra का प्रदर्शन, M&M के प्रॉफिट में आया इतना उछाल 

अनुमान से बेहतर रहा Mahindra का प्रदर्शन, M&M के प्रॉफिट में आया इतना उछाल 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर तिमाही में बाजार अनुमान से ज्यादा कमाई की है और मुनाफा कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही. कंपनी ने इस तिमाही में बाजार अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिसकी वजह से उसका स्टैंडअलोन प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 66.9% बढ़ा है. इसके साथ ही M&M की इनकम में 15.7% की ग्रोथ दर्ज हुई है. एबिटडा में भी पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़त आई है और मार्जिन में भी सुधार हुआ है. हालांकि, इस सबके बावजूद कंपनी के शेयरों में नरमी का रुख है. कंपनी के शेयर आज करीब 2% की गिरावट के साथ 1,523.50 रुपए पर बंद हुए.

अनुमान से ज्यादा प्रॉफिट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा का स्टैंडअलोन प्रॉफिट पिछले साल के 2,068 करोड़ के मुकाबले सितंबर तिमाही में 3,452 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. जबकि बाजार का अनुमान था कि कंपनी को 2775 करोड़ रुपए का मुनाफे होगा. यानी महिंद्रा ने अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी की स्टैंडअलोन आय 25,773 करोड़ रुपए रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 22,105 करोड़ थी. M&M ने बताया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन EBITDA 2,447 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,934 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.  .

SUV सेगमेंट में बढ़ी हिस्सेदारी
कंपनी ने बताया ही कि ऑटोमोटिव सेगमेंट से उसकी आय पिछले साल के मुकाबले 22% बढ़त के साथ 18405 करोड़ रुपए रही है. वहीं फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट की इनकम 5919.5 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल के आसपास है. इस दौरान, कंपनी की SUV बाजार में हिस्सेदारी बढ़कर 19.9 फीसदी हो गई है. मारुति की इसमें हिस्सेदारी 23.3 फीसदी है. बता दें कि महिंद्रा की XUV700 और XUV 300 के अपडेटेड वर्जन को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी फोकस कर रही है. अगले कुछ सालों में उसकी योजना कई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारने की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago