✕

होम / ऑटोमोबाइल / MG की सबसे महंगी कार M9 भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू: जानें इसकी खासियतें

MG की सबसे महंगी कार M9 भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू: जानें इसकी खासियतें

MG M9 उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लक्जरी, परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स की तलाश में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी नई फ्लैगशिप लग्जरी इलेक्ट्रिक कार MG M9 को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कार MG SELECT ब्रांड के तहत पेश की गई है, जो कंपनी की प्रीमियम लाइन-अप का हिस्सा है. MG M9 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह अब तक का MG का सबसे महंगा मॉडल बन गया है. यह कार 548 किलोमीटर की दमदार रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बुकिंग शुरू, डिलीवरी 10 अगस्त से

MG M9 की बुकिंग MG SELECT की वेबसाइट या निकटतम MG SELECT एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए की जा सकती है. बुकिंग अमाउंट ₹1 लाख तय किया गया है. कंपनी ने घोषणा की है कि इस कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी.

आधुनिक तकनीक और शाही आराम

MG M9 को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो लक्ज़री, आराम और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता देते हैं. इसकी सबसे खास बात हैं प्रेसिडेंशियल सीट्स, जिन्हें 16 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है. इनमें 8 मसाज मोड, हीटिंग-वेंटिलेशन और इंटेलिजेंट आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. यह यात्रियों को एक बेहद प्रीमियम और आरामदायक अनुभव देता है.

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आता है भरोसा

सुरक्षा के मामले में MG M9 ने कोई समझौता नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे EURO NCAP और ANCAP जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है. इसका मतलब है कि दुर्घटना की स्थिति में भी यह कार यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती है.

पावरफुल बैटरी, शानदार परफॉर्मेंस

MG M9 में 90-kWh की NMC बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने पर 548 किलोमीटर तक चल सकती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क देती है, जो इसे एक दमदार और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी बनाता है.

MG ग्राहकों को HV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रहा है (पहले मालिक के लिए). इसके अलावा, वाहन पर 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दी जा रही है.

MG M9 के साथ एक 11-kW वॉल बॉक्स चार्जर स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन के साथ मिलेगा. साथ ही, एक 3.3-kW पोर्टेबल चार्जर भी दिया जाएगा, जिससे आप कहीं भी कार को चार्ज कर सकते हैं.

स्टाइलिश रंग विकल्प

यह कार तीन आकर्षक पर्ल लस्टर व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे रंगों में उपलब्ध है. बता दें, किआ कार्निवल की कीमत में टोयोटा वेलफायर जैसी फील देने वाली यह कार भारतीय इलेक्ट्रिक लग्जरी सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

6 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

11 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

11 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

12 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

13 hours ago