✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति से छोटी इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है ये कंपनी, जानें क्या होगा खास

मारुति से छोटी इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है ये कंपनी, जानें क्या होगा खास

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों की वजह से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कार कंपनियां जोर-शोर से इसके प्रोडक्शन में लगी हैं. ब्रिटिश कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) भी इस सेगमेंट में अपना पोर्टफोलियो मजबूत करने के इरादे से कुछ बड़ा करने जा रही है. MG मोटर्स भारत में अपनी एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, जो ऑल्टो (Alto) से भी छोटी होगी. कंपनी को उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को यह कार ज़रूर पसंद आएगी. MG ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल कार का कोडनेम E230 रखा है. 

कब होगी ये EV लॉन्च? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MG मोटर्स की छोटी कार इलेक्ट्रिक कन्वर्टेबल होगी. इस कार की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और कंपनी इसे 2023 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. ये इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर बेस्ड होगी, जिसे इस साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था. हालांकि, भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से फाइनल लॉन्च से पहले कार में बदलाव किया जा सकता है. कार के छोटे डिज़ाइन के चलते उसे भारत के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाना आसान होगा. 

सिंगल चार्ज में 150km
MG की इस एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार में 20kWh की बैटरी हो सकती है, जो सिंगल चार्ज में 150km तक चलेगी. बताया जा रहा है कि इस कार की लंबाई 2,917mm होगी. इस लिहाज से ये कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार मारुती ऑल्टो से भी छोटी होगी. ऑल्टो की लंबाई 3,445 mm है. MG Motors की E230 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लेकर वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे. कार का व्हीलबेस 2010 mm का होगा. 

कितनी होगी कार की कीमत?
एमजी इस कार में अलॉय व्हील्स दे सकती है. भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है. इस कार के फ्रंट में एक फुल-लेंथ लाइट बार, बंपर में स्लिम फॉग लैंप्स होंगे और चार्जिग पॉइंट सामने की तरफ मिलेगा. कंपनी अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश कर सकती है. बता दें कि MG मोटर्स भारतीय बाजार के लिए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर लगातार काम कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago