✕

होम / ऑटोमोबाइल / Paris Olympics में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट मिलेगी ई-कार, MG Motors ने की घोषणा

Paris Olympics में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट मिलेगी ई-कार, MG Motors ने की घोषणा

MG Motors भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘एमजी विंडसर’ को लॉन्च करने जा रही है. ये कार सितंबर में लॉन्च होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर्स इंडिया (MG Motors) एक नई क्रॉसओवर ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने गुरुवार को अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘एमजी विंडसर ईवी’ (MG Windsor EV) के नाम की घोषणा करने के साथ ही पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एमजी विंडसर EV गिफ्ट देने का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद से ही पूरे देश में एमजी मोटर्स की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की चर्चा होने लगी है. तो आइए जानते हैं इस कार की कीमत क्या है और इसमें क्या खास फीचर्स हैं?

कब लॉन्च होगी एसयूवी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग एमजी विंडसर EV को कंपनी सितंबर, 2024 के आसपास लॉन्च कर सकती है. गुरुवार को भारत में एमजी मोटर्स की बिजनेस पार्टनर जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एमडी सज्जन जिंदल ने एमजी विंडसर EV पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट में देने की घोषणा भी की है. आपको बता दें, ग्लोबल मार्केट में ये एसयूवी क्लाउड EV के नाम से जानी जाती है. 

इतनी होगी कीमत

आपको बता दें, अपकमिंग एमजी विंडसर EV भारत में कंपनी के तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी. इसे हाल में ही इंडोनेशिया ऑटो शो में शोकेस किया गया था. एमजी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विंडसर EV की कीमत भारतीय बाजार में 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. भारत में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा XUV 400 EV से होगा.

ये मिलेंगे फीचर्स
एमजी विंडसर EV में डेडीकेटेड क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, एंबिएंट लाइटिंग, एंपल स्टोरेज स्पेस, 18-इंच का अलॉय-व्हील, स्लीक हैडलाइट्स और दो चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है. आपको बता दें, कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है.

सिंगल चार्ज पर 450 km से ज्यादा दौड़ेगी कार
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 2 बैटरी पैक दिया जाएगा. पहला 37.9kWh की बैट्री पैक से लैस होगा, जो सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 360 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा. जबकि दूसरा 50.6kWh की बैट्री पैक से लैस होगा, जो सिंगल चार्ज पर ग्राहकों को 460 किलोमीटर तक रेंज ऑफर करेगा. वहीं, कार की मोटर 134bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी.  

इसे भी पढ़ें-RBI के पास लौटे 2 हजार के 97.92 प्रतिशत नोट, आपने नहीं लौटाए तो अब भी है जमा कराने का मौका


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago