✕

होम / ऑटोमोबाइल / MG Motor ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक कार, अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग और इतनी होगी कीमत...

MG Motor ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक कार, अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग और इतनी होगी कीमत...

एमजी मोटर (MG Motor) ने ग्राहकों के लिए 10 लाख से भी सस्ती एक नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च कर दी है. इसकी बुकिंग और डिलीवरी अक्टूबर से शुरू होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एमजी मोटर (MG Motor) ने भारतीय बाजार में अपनी तीन इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च कर दी हैं. MG Comet EV और MG ZS EV के बाद कंपनी ने बुधवार यानी 11 सितंबर 2024 को इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट की पहली कार MG Windsor EV को लॉन्च कर दिया गया है. एमजी मोटर ने अपनी इस नई कार को लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ उतारा है. तो चलिए जानते हैं इस ई-कार की क्या कीमत है और इसकी बुकिंग कब से शुरू होगी?

ग्राहकों को मिलेगा ये फायदा
कंपनी ने इस नई कार को लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ उतारा है. इसका लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा, जो पहली इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं. कंपनी का ये बढ़िया ऑफर अनलिमिटेड वारंटी तक बैटरी को कवर रखेगा. इसके अलावा कंपनी 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंटल प्रोग्राम भी चलाएगी. इतना ही नहीं ग्राहकों को एक साल के लिए MG e-HUB पर फ्री पब्लिक चार्जिंग की भी सुविधा दी जाएगी.

इतनी होगी कीमत 
एमजी मोटर की बैटरी पावर्ड इस CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल) की शुरुआती कीमत 9 लाख 90 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है. बता दें, ये इस कार की इंटरोडक्टरी कीमत है यानी कंपनी कभी भी इस कार की कीमत में बदलाव कर सकती है. वहीं, दूसरी तरफ नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. बता दें, कीमत के अलावा ग्राहकों को बैटरी किराए के लिए प्रति किमी 3.5 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

अक्टूबर में शुरू होगी बुकिंग
25 सितंबर से एमजी विंडसर की टेस्ट ड्राइव शुरू हो जाएगी. गाड़ी की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 12 अक्टूबर से की जाएगी. ये कार चार कलर ऑप्शन और एक पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन में 3 ट्रिम लेवल पर उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें-5 साल OS अपग्रेड के साथ लॉन्च होगा Motorola Edge 50 Neo, जानिए कितनी होगी कीमत?

कार की एक्सटीरियर औ इंटीरियर हाइलाइट्स
इस कार की एक्सटीरियर हाइलाइट्स की बात करें तो विंडसर को सिग्नेचर काउल और हेडलैंप जैसी डिजाइन एलीमेंट मिलते हैं, जबकि साइड में कार को 18-इंच क्रोम अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग रूफलाइन और पॉप-आउट डोर हैंडल मिलते हैं. वहीं, इंटीरियर की बात करें तो MG ने इसके केबिन को काफी शानदार तरीके से बनाया है. इसमें सीटों को क्विल्टेड पैटर्न मिलता है. इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ा 15.6-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कॉमेट (Comet) पर मिलने वाले समान OS पर चलता है. इसमें शानदार सीटबैक ऑप्शन है, जो इलेक्ट्रिकली 135 डिग्री तक झुक सकता है. इसमें आपको USB चार्जिंग पोर्ट, रियर AC वेंट और कप होल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट भी मिलता है. MG ने इसमें सीटबैक स्क्रीन भी शामिल की है.

पावरट्रेन
MG Windsor EV को 38kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया जा रहा है, जिसकी दावा की गई रेंज 331km है. फ्रंट व्हील्स को पावर देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 134bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें चार ड्राइव मोड इको, इको+, सामान्य और स्पोर्ट मिलते हैं.
 
डिजिटल सुविधा के जरिए किसी को भी दे सकते हैं कार का एक्सेस
80 से ज्यादा कार कनेक्टेड फीचर्स के साथ इस कार में Digital Key की सुविधा भी मिलेगी. डिजिटल की को आप ब्लूटूथ के जरिए अपने किसी भी जानने वाले को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे. आसान भाषा में अगर समझें तो अगर आप अपनी कार का एक्सेस किसी को देना चाहते हैं तो आप दे सकते हैं, उन्हें फिजिकल चाबी की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि डिजिटल की से ही काम बन जाएगा.

35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स 
इस कार में 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स हैं, इस कार में 6 एयरबैग्स (सभी वेरिएंट्स में), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, EBD के साथ ABS, हिल-होल्ड कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे खास फीचर्स का फायदा मिलेगा.

कार के अन्य फीचर्स 
विंडसर (Windsor) के टॉप-स्पेक वैरिएंट में कंपनी वायरलेस फोन मिररिंग, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट के साथ क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रिक्लाइनिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर ऑफर करती है. इसमें कई लैंग्वेज में नॉइज कंट्रोलर, जियो ऐप्स और कनेक्टिविटी, TPMS, 6 एयरबैग, ABS ईबीडी के साथ और एक फुल एलईडी लाइट पैकेज मिलता है. इस कार का व्हीलबेस 2700mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1677mm है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago