✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत मोबिलिटी एक्स्पो में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार MG M9, कंपनी ने जारी किया टीजर

भारत मोबिलिटी एक्स्पो में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार MG M9, कंपनी ने जारी किया टीजर

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में M9 की एंट्री कन्फर्म हो गई है. कंपनी ने इसका एक वीडियो टीजर जारी करते हुए इंटीरियर भी दिखाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) में MG मोटर्स (Morris Garages) अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है. कंपनी MG सेलेक्ट के जरिए तीन लग्जरी गाड़ियों को पेश करने वाली है, जिसमें से दो MG साइबरस्टेर और MG M9 होंगी. MG साइबरस्टर के बारे में कंपनी पहले ही काफी जानकारियां शेयर की है, लेकिन अब कंपनी ने M9 को भी टीज कर दिया है. ये एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसकी बिक्री ग्लोबल मार्केट में मीफा 9 के नाम से होती है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए इसका एक वीडियो टीजर जारी किया है. तो आइए जानते हैं टीजर में MG M9 कार से जुड़ी क्या जानकारियां सामने आई हैं?

ये खास फीचर्स देंगे लग्जरी फील

MG M9 एक लग्जरी लिमोजिन है, जिसे काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है. यह एक शानदार और लग्जरी इंटीरियर के साथ आती है. साथ ही, इसमें कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं. इस लिमोजिन को बेहतरीन कम्फर्टेबल और लग्जरी फील मिलने वाला है. इसके दूसरे रो में रिक्लाइनिंग ओटोमन सीटों पर टच स्क्रीन हैंडरेल से लेकर बाहरी हिस्से पर ट्रेपेजॉइडल फ्रंट ग्रिल दिया गया है. इसमें ओटोमन सीटों में 8 मसाज मोड और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें से सभी को हैंडरेल पर टच स्क्रीन पैनल से कंट्रोल किया जा सकता है. इस MPV में 3 रो में 7 पैसेंजर आराम से सफर कर पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में MG M9 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 65 लाख रुपये हो सकती है. भारत में इसका मुकाबला किआ कार्निवल लिमोजिन से हो सकता है.

M9 मार्च 20r25 में हो सकती है लॉन्च

MG M9 लिमोजिन में हाई सीट बोनट, स्लीक डिजाइन वाली हेडलाइट्स, कनेक्‍टेड लाइट्स, LED DRLs, स्लाइडिंग रियर डोर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके साथ ही इसमें डु्अल सनरूफ, ब्‍लैक इंटीरियर, वायरलेस मोबाइल चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्मार्ट की, फ्रंट ऑटो वाइपर जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं. MG M9 को मार्च 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. 

MG साइबरस्टर एक्स्पो में ही होगी लॉन्च 
MG सेलेक्ट ऑटो एक्सपो 2025 में MG साइबरस्टर को लॉन्च करने वाली है. यह कंपनी की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है. इसमें सिजर डोर दिए गए हैं, जो ऊपर की तरफ खुलते हैं. डैशबोर्ड पर मल्टी-स्क्रीन लेआउट, बड़ा सेंटर कंसोल, स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे दो बैटरी पैक से साथ पेश किया जाएगा। इसमें 550Km से ज्यादा की रेंज मिल सकती है. साइबरस्टर की एक्‍स शोरूम कीमत 50 से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago