✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2024 में Mercedes Benz लॉन्च करेगी 12 नए प्रोडक्ट, 200 करोड़ इन्वेस्ट करेगी कंपनी!

2024 में Mercedes Benz लॉन्च करेगी 12 नए प्रोडक्ट, 200 करोड़ इन्वेस्ट करेगी कंपनी!

2024 में कंपनी द्वारा 12 से अधिक उत्पादों को लॉन्च किया जाएगा और इसमें 3 इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes Benz को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि 2024 में नए उत्पादों, मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस और डिजिटलाइजेशन के लिए कंपनी भारत में 200 करोड़ रुपयों का निवेश कर सकती है. 2023 में कंपनी ने रिकॉर्ड 17,408 कारें बेची थीं और अब कंपनी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ही ये इन्वेस्टमेंट करने जा रही है.

Mercedes Benz करेगी इन्वेस्ट
यह जानकारी कंपनी के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया के साथ साझा की है. इसके साथ ही अधिकारी ने यह भी बताया है कि 2024 में कंपनी के द्वारा 12 से अधिक उत्पादों को लॉन्च किया जाएगा और इसमें 3 इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि 2024 में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में एक कार ऐसी भी होगी जो TEV (Top End Vehicle Segment) होगा और इसकी शुरुआती कीमत 1.5 करोड़ रुपयों के आस पास होगी. कंपनी द्वारा की जाने वाली ये इन्वेस्टमेंट मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, नए प्रोडक्ट के स्टार्टअप और निर्माण प्रक्रिया के डिजिटलाइजेशन को ध्यान में रखकर की जाएगी. 

Mercedes Benz की बिक्री में आया उछाल
Mercedes Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर ने हाल ही में मीडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि यह एक विशेष साल है क्योंकि भारत में Mercedes Benz को 30 साल पूरे हो चुके हैं. हमने फैसला किया है कि हम अपनी पुणे स्थित फैक्ट्री में 200 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त इन्वेस्टमेंट करेंगे और इस इन्वेस्टमेंट के साथ भारत में हमारे द्वारा की गई कुल इन्वेस्टमेंट 3000 करोड़ रुपयों पर पहुंच जायेगी. संतोष ने यह भी कहा कि 2023 में Mercedes Benz द्वारा बेची गई कारों की संख्या में 10% की वृद्धि देखने को मिली थी. 

कौन सी कार कितना बिकी?
इससे पहले 2022 में Mercedes-Benz ने 15,822 कारें बेची थीं और यही कंपनी द्वारा अभी तक बेचीं गई सबसे अधिक कारें हैं. 2024 में कंपनी के प्लान को लेकर संतोष  कहते हैं कि मांग और पूर्ती में अनिश्चितता के बावजूद हमारी कोशिश है कि हम डबल डिजिट में वृद्धि कर सकें. फिलहाल कंपनी के पास 3000 इकाइयों के लिए ऑर्डर मौजूद है. इसके साथ ही संतोष ने यह भी बताया कि Mercedes Benz द्वारा बेची गई कुल कारों में 55% SUV कारें और 45% सेडान कारें मौजूद हैं.
 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में 6000 करोड़ से ज्यादा इन्वेस्ट करेगी Hyundai, जानिए क्या है कंपनी का प्लान?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago