✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब कार में भी मिलेंगे AI के फीचर्स, यह कंपनी कर रही है OpenAI संग बातचीत!

अब कार में भी मिलेंगे AI के फीचर्स, यह कंपनी कर रही है OpenAI संग बातचीत!

तीन महीनों की टेस्टिंग के दौरान कंपनी इस बात पर ध्यान देगी कि ड्राइवर्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कीमती जानकारी कैसे इकट्ठा कर सकते हैं?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mercedes-Benz लग्जरी कार बनाने वाली एक कंपनी है और सिर्फ लग्जरी ही नहीं इस कंपनी की कारों को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में Mercedes ने घोषणा की है कि वह अमेरिका में एक टेस्ट प्रोग्राम की शुरुआत करने वाली है जिसमें ड्राइवर्स को ChatGPT की क्षमताओं का इस्तेमाल करने का मौका दिया जाएगा. ChatGPT एक एडवांस्ड लैंग्वेज पमॉडल है जिसे OpenAI द्वारा विकसित किया गया है. 

जल्द होगी प्रोग्राम की शुरुआत
इस प्रोग्राम की शुरुआत 16 जून से होगी और Mercedes की लगभग 9 लाख कारों को MBUX सिस्टम से लैस बनाया जाएगा. यह सिस्टम ChatGPT के अनुरूप ही विकसित किया जाएगा. ड्राइवर्स Mercedes ऐप के माध्यम से या फिर वॉईस कमांड का प्रयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं. तीन महीनों की इस टेस्टिंग के दौरान कंपनी इस बात पर ध्यान देगी कि ड्राइवर्स इस एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कीमती जानकारी कैसे इकट्ठा कर सकते हैं? कंपनी द्वारा ChatGPT को कार के सिस्टम के साथ मिलाकर सिस्टम द्वारा प्रदान किए जाने वाले फीचर्स को ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी. 

Mercedes का जरूरी कदम
हाल ही में Mercedes ने कुछ निश्चित फंक्शन्स के लिए वॉईस कमांड्स प्रदान की थी जिनमें सीट हीटर्स का फंक्शन भी शामिल था. ड्राइवर्स और पैसेंजर्स को अपनी कार के साथ बेहतर तरीके से जुड़ाव प्रदान करने के लिए भी कंपनी ने यह वॉईस कमांड्स प्रदान की थी. लेकिन ChatGPT को शामिल करने का फैसला लेकर Mercedes ने एक बहुत बड़ा कदम आगे बढ़ाया है. कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले से यूजर एक्सपीरियंस में भी बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल पाएगा. 

टेस्ट के बाद क्या
इस टेस्टिंग प्रोग्राम से प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर Mercedes AI को लेकर अपने फ्यूचर प्लान्स तय करेगी. इकट्ठा किए गए वॉईस डाटा को को सुरक्षित रखा जाएगा और इसकी जांच की जाएगी और Mercedes क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से इस डाटा की प्राइवेसी और सुरक्षा भी की जाएगी. जनरल मोटर्स (GM), Mercedes की विरोधी कंपनी है और यह कंपनी भी कारो में ChatGPT के इस्तेमाल को लेकर रुचि दिखा चुकी है. 
 

यह भी पढ़ें:  Titan के शेयर में उछाल की वजह कैसे बना सोना, लगातार बनी हुई है बढ़त!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago