✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस कंपनी ने लॉन्च की देश की सबसे महंगी EV, जानें AMG EQS 53 में क्या है खास?

इस कंपनी ने लॉन्च की देश की सबसे महंगी EV, जानें AMG EQS 53 में क्या है खास?

AMG EQS 53 भारत की सबसे महंगी EV के साथ ही सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार भी बन गई है. कंपनी का दावा है कि AMG EQS 53 सिंगल चार्ज में 529 - 586 km तक चलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मर्सिडीज-बेंज के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार AMG EQS 53 को लॉन्च कर दिया है. हालांकि, इसे अपना बनाने के लिए आपको जेब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी होगी. इस कार की एक्सशोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपए है. AMG EQS 53 भारत की सबसे महंगी EV के साथ ही सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार भी बन गई है. कंपनी का दावा है कि AMG EQS 53 सिंगल चार्ज पर 529 - 586 km तक चलेगी.

1 से 100 किमी इतने सेकंड में
मर्सिडीज-बेंज AMG EQS 53 की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है और कंपनी का दावा है कि यह महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. बता दें कि इस कार को पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था. प्रीमियम सेगमेंट की इस कार में आपको तमाम फीचर्स मिलते हैं. जैसे कि डिजिटल LED हेड लाइट, कम रोलिंग रेजिस्टेंस के साथ 21-इंच अलॉय व्हील्स, डोर फ्लश आदि. इसके टेलगेट पर स्टार बैज दिया गया है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है. 

मिलेंगे 15 स्पीकर्स 
मर्सिडीज AMG EQS 53 के केबिन की सबसे बड़ी खूबी गोरिल्ला ग्लास के साथ दिया गया 56-इंच का MBQX है. इसमें 3D मैप्स, इन-कार गेमिंग फंक्शनलिटी, कैमरों से फीड सहित बहुत से फीचर्स मिलते हैं. ये सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से काम करते हैं. इसमें नप्पा लेदर सीट्स, MBUX रियर सीट टैबलेट, HEPA फिल्टर वाला एनर्जाइजिंग एयर कंट्रोल प्लस, 15 स्पीकर और 710 वॉट वाला बर्मेस्टर 3D सराउंड सिस्टम मौजूद है.

EQS 53 का डायमेंशन
इसके डायमेंशन की बात करें, तो AMG EQS 53 की लम्बाई 5223mm, चौड़ाई 1926mm, ऊंचाई 1515mm व्हीलबेस 3210 mm है. मर्सिडीज-बेंज इसके अलावा भी एक और EV भारत में लॉन्च कर सकती है. बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड पिछले कुछ समय में बढ़ी है. कंपनियां लगातार इस डिमांड को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago