✕

होम / ऑटोमोबाइल / 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Maruti की नई Dzire लॉन्च, खास फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Maruti की नई Dzire लॉन्च, खास फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

चौथी पीढ़ी की नई मारुति सुजुकी डिजायर पूरे 5-स्टार जीएनसीएपी क्रैश टेस्ट रेटिंग और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ माइलेज के साथ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज लंबे इंतज़ार के बाद अपनी सबसे सेफेस्ट कार यानी Maruti Dzire फोर्थ जेनरेशन मॉडल को बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इस कार को बड़े बदलाव के साथ पेश किया गया है. आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स से लैस इस सेडान कार की शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.  फिलहाल हम आपको नई डिजायर के सभी वेरिएंट की कीमत और खासियत समेत सारी जानकारी देने वाले हैं.

प्राइस, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन

मारुति सुजुकी की नई डिजायर को एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस जैसे 4 ट्रिम में कुल 9 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें दो सीएनजी वेरिएंट भी हैं। इनकी एक्स शोरूम प्राइस 6.79 लाख रुपये से शुरू होकर 10.14 लाख रुपये तक है, ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं. आप इसे 18,248 रुपये के मंथली सब्सक्रिप्शन फीस पर रेंट भी कर सकते हैं. बाद बाकी इस कॉम्पैक्ट सेडान को सिल्वर, ग्रे, ब्लैक, ब्लू, वाइट, रेड और ब्राउन जैसे 7 आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इस कार की बुकिंग जारी है और डिलीवरी शुरू होने वाली है.

स्टाइलिश लुक और खास डिजाइन

नई मारुति सुजुकी डिजायर बिल्कुल ही नए अवतार में आई है. हालांकि, इसके डायमेंशन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फ्रंट फेसिया बिल्कुल नई है. इस सेडान में स्ट्राइकिंग वाइड फ्रंट फेसिया के साथ ही एलईडी क्रिस्टल विजन हेडलैंप्स, 3डी ट्रिनिटी रियर लैप्स, एयरो बूट लिप स्पॉयलर, डुअल टोन अलॉय व्हील समेत और भी का काफी सारी बाहरी खूबियां दिखती हैं. यह कॉम्पैक्ट सेडान देखने में काफी आकर्षक है. मारुति सुजुकी ने अपनी नई डिजायर सेडान को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मारुति सुजुकी की यह सेडान अल्ट्रा हाई टेंसाइल स्टील से बनी है, जो कि बेहतर मजबूती का दावा करती है.

अपग्रेडेड इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स

ऑल न्यू मारुति सुजुकी डिजायर के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंपल और क्लीन डुअल टोन इंटीरियर, स्पेसियस केबिन, वाइड स्वीपिंग सेंट्रल गार्निश के साथ ही सेगमेंट में सबसे बड़ा 9 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक एसी, सुजुकी कनेक्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स और 15 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स हैं.

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली पहली मारुति कार

आपको बता दें कि ऑल न्यू डिजायर को ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है और इसने क्रैश टेस्ट की एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में अच्छे-खासे पॉइंट्स हासिल किए हैं. इसमें इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स और सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर समेत अन्य खूबियां हैं.

पावर और माइलेज

मारुति सुजुकी की फोर्थ जेनरेशन डिजायर में थर्मल एफिसिएंट Z-सीरीज का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि आयडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नॉलजी के साथ ही डुअल वीवीटी से लैस है. यह इंजन 80.4 एचपी की मैक्सिमम पावर और 111.7 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका सीएनजी वेरिएंट 51.3 kW की पावर और 101.8 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. यह सेडान मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है. वहीं, माइलेज की बात करें तो नई डिजायर के मैनुअल वेरिएंट्स की माइलेज 24.79 kmpl तक, ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की माइलेज 25.71 kmpl तक और सीएनजी वेरिएंट्स की माइलेज 33.73 km/kg तक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

19 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

19 hours ago