✕

होम / ऑटोमोबाइल / मार्च में लॉन्च होगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक-कार, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!

मार्च में लॉन्च होगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक-कार, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!

Maruti Suzuki India अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-VITARA को मार्च 2025 में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसमें कई दमदार सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप हाल में कोई नई इलेक्ट्रिक-कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. दरअसल, मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा (e-VITARA) मार्च 2025 में लॉन्च करने वाली है. कंपनी इसके डिजाइन और इंटीरियर से जुड़ी जानकारी शेयर कर चुकी है. ऐसे में लॉन्च से पहले कई अन्य जानकारियां भी सामने आ रही है. अब कंपनी ने इसके कलर्स और सेफ्टी से जुड़ी नई जानकारी साझा की है. तो आइए हम आपके साथ इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक सभी जानकारी साझा करते हैं. 

मारुति ई-विटारा में मिलेंगे 10 कलर ऑप्शन
मारुति सुजुकी ई-विटारा को 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगी, जिसमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन कलर शामिल हैं. 6 सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड शामिल हैं. वहीं, डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ और ए-पिलर और बी-पिलर मिलेंगे। साथ ही, कंट्रास्टिंग आर्कटिक व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्प्लेंडिड सिल्वर और ऑपुलेंट रेड कलर ऑप्शन शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति की इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये होगी.  

मारुति ई-विटारा में मिलेंगे ये फीचर्स 
मारुति ई-विटारा के फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लैंप और टेल-लाइट्स, 18-इंच के व्हील, ग्रिल पर एक्टिव एयर वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इनफिनिटी बाय हरमन ऑडियो सिस्टम, इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी, सिंगल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीटें, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग, स्लाइडिंग और स्प्लिट (60:40) रियर सीटें, ड्राइव मोड (ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट), स्नो मोड, वन-पैडल ड्राइविंग और रीजन मोड शामिल हैं.

मारुति ई-विटारा सेफ्टी किट
वहीं, मारुति ई-विटारा के सेफ्टी फीचर्स में आपको लेवल 2 ADAS सूट जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अन्य फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ इसमें 7 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक, ऑटो-होल्ड फक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एग्जॉस्ट व्हीकल अलार्म सिस्टम (AVAS) - पैदल यात्रियों के लिए शामिल है. बता दें, मारुति ईवी सेगमेंट में अपने सबसे बड़ी कॉम्पटीटर टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा BE 6 को देखते हुए कई कलर ऑप्शन पेश करेगी.


 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 hour ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

4 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

5 hours ago