✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2025 में धूम मचाने आ रही हैं मारुति की 2 हाइब्रिड कारें, 35+ Kmpl का माइलेज! जानें कीमत

2025 में धूम मचाने आ रही हैं मारुति की 2 हाइब्रिड कारें, 35+ kmpl का माइलेज! जानें कीमत

Maruti Suzuki की अपकमिंग Fronx Hybrid और Grand Vitara Hybrid न सिर्फ माइलेज के मामले में बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से भी भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में हाइब्रिड कारें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम प्रदूषण के कारण ग्राहकों को लुभा रही हैं. ऐसे में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी इस सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है. इस साल कंरनी दो नई हाइब्रिड लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, तो आइए इन कारों की खासियत जानते हैं.

2025 में लॉन्च होंगी दो नई हाइब्रिड कारें

मारुति सुजुकी साल 2025 में दो नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की तैयारी में है. इन मॉडलों में कंपनी की लोकप्रिय SUVs फ्रोंक्स (Fronx) और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) शामिल हैं. दोनों कारों को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे इनकी लॉन्चिंग की अटकलें और तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड की कीमत 7.52 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड की कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होगी.  

दमदार माइलेज के साथ नई पहचान

मारुति की फास्टेस्ट सेलिंग SUV Fronx अब जल्द ही हाइब्रिड अवतार में आने वाली है. इसमें एक 2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा जाएगा.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Fronx Hybrid ग्राहकों को 35 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है, जो इसे सेगमेंट में बेहद किफायती बनाएगा.

7 सीटर में दमदार पेशकश

दूसरी ओर, मारुति अपनी प्रीमियम SUV Grand Vitara का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसीर यह एक 7-सीटर SUV होगी, जिससे यह फैमिली कार सेगमेंट में भी ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है.  इस हाइब्रिड मॉडल की डिटेल्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसका टेस्टिंग मॉडल पहले ही भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है.

भविष्य की तैयारी में मारुति

मारुति सुजुकी का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी आने वाले वर्षों में पर्यावरण के अनुकूल और फ्यूल-एफिशिएंट वाहनों पर फोकस कर रही है. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के जरिए मारुति ग्राहकों को बेहतर माइलेज और आधुनिक ड्राइविंग अनुभव देने की कोशिश कर रही है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago