✕

होम / ऑटोमोबाइल / Suzuki Motor Corporation को Maruti से मिलेंगे 1.23 करोड़ शेयर, क्या है पूरा मामला?

Suzuki Motor Corporation को Maruti से मिलेंगे 1.23 करोड़ शेयर, क्या है पूरा मामला?

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki India) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कंपनी के 1 करोड़ 23 लाख शेयरों को सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. 

क्या है पूरा मामला?
कंपनी द्वारा यह जानकारी आज एक रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान दी गई. आपको बता दें कि अक्टूबर में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने निर्णय लिया था कि वह अपने पहले से पेड-अप 1 करोड़ 23 लाख इक्विटी शेयरों को 10,420 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर सुजुकी मोटर को आवंटित करेगी और इस डील के लिए कुल 12,800 करोड़ रुपयों की कीमत तय की गई थी. शेयरों का आवंटन किये जाने के बाद MSIL यानी मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड में सुजुकी मोटर की हिस्सेदारी 58.19% पर पहुंच जायेगी जबकि अभी यह 56.48% है. 

इस दौरान बेची सबसे ज्यादा कारें
इतना ही नहीं, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने भी निर्णय लिया है कि वह गुजरात में मौजूद अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के स्वामित्व को MSIL को सौंप देगी और इसके लिए कंपनी ने 12,800 करोड़ रुपयों की कीमत तय की है. शेयर बाजार में फिलहाल मारुती सुजुकी इंडिया का स्टॉक 10,501 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है और आज की ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयरों में 0.11% की वृद्धि देखने को मिली है. हाल ही में मारुती सुजुकी ने अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री की जानकारी भी दी है. आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में कंपनी ने 199,217 यूनिट्स बेची थीं. कंपनी के कुल एक्सपोर्ट्स में भी सालाना आधार पर लगभग 7% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

कंपनी की बिक्री में हुई वृद्धि
इस साल की शुरुआत से अभी तक मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में लगभग 8.36% की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले साल के मुकाबले इस साल साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच कंपनी ने 96,456 ज्यादा गाडियां बेची हैं. पिछले महीने मारुती सुजुकी ने जानकारी दी थी कि सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 80.3% की वृद्धि देखने को मिली थी, जिसके बाद कंपनी का प्रॉफिट 2061 करोड़ रुपए से बढ़कर 3716 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि इस तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 24.5% की वृद्धि देखने को मिली है.
 

यह भी पढ़ें: अब देश की इस बड़ी समस्‍या के उपाय को लेकर काम करेगा Google, तकनीक से जुड़ी है समस्‍या 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago