होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्‍च हो गई Maruti Swift CNG, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी इसकी कीमत?

लॉन्‍च हो गई Maruti Swift CNG, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी इसकी कीमत?

Maruti (मारुति) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई Swift CNG लॉन्‍च कर दी है. इसमें ग्राहकों को 32.85 KM की माइलेज मिलेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट (Swift) को सीएनजी (CNG) के साथ लॉन्‍च कर दिया है. कंपनी की ओर से इसमें नया जेड सीरीज इंजन दिया है और सीएनजी के साथ इसकी माइलेज भी बढ़ गई है. तो चलिए आपको इसकै फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी देते हैं?

लॉन्च हुई Maruti Swift CNG
भारत में सबसे ज्‍यादा एमपीवी और एसयूवी कार की बिक्री करने वाली मारुति ने मारुति स्विफ्ट सीएनजी को भारतीय बाजार में गुरुवार यानी 12 सितंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है. कंपनी की ओर से इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं. इसकी नई जेनरेशन को नए पेट्रोल इंजन के साथ 9 मई 2024 को ही लाया गया था. वहीं, अब करीब चार महीने बाद ही इसके सीएनजी वर्जन को भी लॉन्च कर दिया गया है.

इतनी है कार की कीमत
कंपनी की ओर से स्विफ्ट सीएनजी को भारतीय बाजार में कई वैरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है. इसमें VXI,VXI (O) और ZXI वैरिएंट शामिल हैं. इसके बेस वेरिएंट VXI की एक्‍स शोरूम कीमत 8,19500 रुपये रखी गई है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9,19500 रुपये तय की गई है.

मिलेगा पावरफुल इंजन
मारुति की ओर से स्विफ्ट सीएनजी में नया जेड सीरीज इंजन ही दिया है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद 1.2 लीटर की क्षमता के इंजन से सीएनजी मोड में 69.75 पीएस की पावर और 101.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा. इसके साथ 5 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. 

ये हैं कुछ खास फीचर्स
मारुति स्विफ्ट सीएनजी में कंपनी की ओर से वही फीचर्स को दिया गया है, जिनको पेट्रोल वर्जन में दिया जाता है. इसमें एबीएस, ईएसपी प्‍लस, स्‍टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, वायरलैस चार्जर, 60:40 स्प्लिट सीट्स, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सुजुकी कनेक्‍ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Maruti Swift CNG का सीधा मुकाबला Hyundai Grand Nios CNG, Tata Tiago CNG और अपनी ही कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno CNG जैसी कारों के साथ होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

2 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

11 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

22 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

23 hours ago