✕

होम / ऑटोमोबाइल / 5-स्टार सेफ्टी और हाइब्रिड इंजन के साथ Maruti Suzuki की नई SUV Victoris लॉन्च, जानें कीमत

5-स्टार सेफ्टी और हाइब्रिड इंजन के साथ Maruti Suzuki की नई SUV Victoris लॉन्च, जानें कीमत

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, हाइब्रिड इंजन और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह कार भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ बना सकती है. SUV सेगमेंट में Victoris, Maruti की मौजूदगी को और मजबूती देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Victoris को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह SUV कंपनी के Arena डीलरशिप चैनल की फ्लैगशिप मॉडल होगी और इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया गया है. तो चलिए इस नई एसयूवी की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

पावरट्रेन के मिलेंगे कई विकल्प

Victoris को कंपनी ने कई पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किया है. इसमें पेट्रोल, माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड, CNG (अंडरबॉडी टैंक के साथ) और ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट्स शामिल हैं. हाइब्रिड वेरिएंट में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल का कॉम्बिनेशन मिलता है, जबकि पेट्रोल इंजन की क्षमता 1462cc रखी गई है.

सेफ्टी के मामले में बड़ा दावा: 5-स्टार BNCAP रेटिंग

Victoris, मारुति की पहली SUV है जिसे भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है.

- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) : 31.66/32
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) : 43/49
- पोल इम्पैक्ट टेस्ट : "गुड" रेटिंग

यह रेटिंग Dzire, Baleno और Tata Nexon जैसे लोकप्रिय मॉडलों से बेहतर मानी जा रही है.

स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

Victoris के सभी वेरिएंट्स में कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इनमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम, और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं. साथ ही, यह SUV लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक तकनीकों से भी लैस है.

फीचर्स और डिजाइन

Victoris को फीचर्स के मामले में भी प्रीमियम लुक और अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें दिए गए प्रमुख फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Alexa कनेक्टिविटी, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरामिक सनरूफ, जेस्चर-कंट्रोल्ड इलेक्ट्रिक टेलगेट, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर
और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग  शामिल हैं.

डिजाइन की बात करें तो, Victoris में क्रोम फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स, सिल्वर स्किड प्लेट, 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्लोटिंग रूफ जैसे एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं.

कीमत और वैरिएंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Victoris की अनुमानित कीमत ₹12 लाख से ₹20 लाख के बीच रखी गई है. यह SUV सफेद, लाल और काले रंगों में उपलब्ध होगी. वहीं, कंपनी ने इसे 18 वेरिएंट्स और दो फ्यूल ऑप्शंस (पेट्रोल और हाइब्रिड) में पेश किया है. इसमें 5 लोगों के बैठने की सुविधा है.

बाजार में मुकाबला

Maruti Suzuki के MD और CEO हिसाशी ताकेउची ने Victoris को Arena नेटवर्क की फ्लैगशिप SUV बताया है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वित्त वर्ष में कंपनी दो और नई SUV लॉन्च करेगी, जिनमें एक इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara भी शामिल है. बाजार में Victoris का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

3 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

3 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

22 minutes ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

3 hours ago