✕

होम / ऑटोमोबाइल / हरियाणा के खरखौदा में तीसरा प्लांट लगाएगी Maruti Suzuki, कंपनी करेगी ₹7,410 करोड़ का निवेश

हरियाणा के खरखौदा में तीसरा प्लांट लगाएगी Maruti Suzuki, कंपनी करेगी ₹7,410 करोड़ का निवेश

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड सदस्यों ने खरखौदा में तीसरा प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दे दी है, जिसकी सालाना प्रोडक्शन क्षमता 2.5 लाख यूनिट्स की होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह हरियाणा में अपना तीसरा प्लांट राज्य के खरखौदा में लगा रही है. कंपनी के बोर्ड ने इस प्लांट को लगाने के लिए 7,410 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है. खबर के मुताबिक, इस नए प्लांट की सालाना क्षमता 2.5 लाख यूनिट होगी. मारुति सुजुकी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि 2.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष की क्षमता वाला एक और प्लांट निर्माणाधीन है, जिसे साल 2029 तक बढ़ाकर 7.6 लाख किए जाने की योजना है.

2029 तक 7.5 यूनिट प्रोडक्शन का टार्गेट

दरअसल, कंपनी ने यह कदम अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया है. मौजूदा समय में, खरखौदा प्लांट की वार्षिक क्षमता 2.5 लाख यूनिट है, जबकि दूसरा प्लांट अभी स्थापित किया जा रहा है, जो हर साल 2.5 लाख व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग करेगा. कंपनी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस तीसरे प्लांट के जुड़ने से खरखौदा में साल 2029 तक हर साल 7.5 लाख व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का टार्गेट रखा गया है.

2024 में 20 लाख यूनिट्स से अधिक हुआ प्रोडक्शन

बता दें कि मारुति सुजुकी ने साल 2024 में अपने नाम कीर्तिमान हासिल किया. इस दौरान इसने एक कैलेंडर ईयर में 20 लाख से अधिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी. कंपनी ने एक बयान में कहा, इस उपलब्धि ने मारुति सुजुकी को सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की ग्लोबल ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिल्टी में यह ऐसा करने वाली पहली कंपनी बन गई. गौार करने वाली बात यह है कि इन 20 साल व्हीकल्स में 60 प्रतिशत से अधिक की मैन्युफैक्चरिंग हरियाणा प्लांट में हुई है, जबकि 40 फीसदी प्रोडक्शन गुजरात में हुआ.

मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद

1981 में भारत सरकार और जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के बीच एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में शुरू हुई मारुति सुजुकी आज देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है. मारुति सुजुकी घरेलू बाजार के पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में तकरीबन 40% हिस्सेदारी रखती है. पिछले कुछ सालों में नए प्लेयर्स के आने के बाद कंपनी का मार्केट शेयर थोड़ा कम हुआ है. पहले मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा हुआ करती थी.

लेकिन पेट्रोल-सीएनजी के बाद अब कंपनी Maruti e-Vitara के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में उतरने जा रही है. इसके अलावा नए प्रोडक्शन प्लांट को शुरू किए जाने के साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि मार्केट शेयर बढ़ेगा. मारुति सुजुकी हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम प्लांट से भी वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग करती है. भारत के 2,304 शहरों में 4,564 टच पॉइंट के साथ मारुति सुजुकी का व्यापक नेटवर्क है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

55 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago