✕

होम / ऑटोमोबाइल / कारों का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए Maruti ने Kamarajar Port से मिलाया हाथ

कारों का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए Maruti ने Kamarajar Port से मिलाया हाथ

मौजूदा समय में मारुति तीन बंदरगाह से वाहनों का निर्यात करती है, जिसमें मुंबई, मुंद्रा और पीपावाव बंदरगाह शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki) ग्लोबल मार्केट में अपने पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट को बढ़ाने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने कामराजर पोर्ट (Kamarajar Port) के साथ पांच साल का एक एग्रीमेंट किया है. बता दें कि कामराजर पोर्ट तमिलनाडु में चेन्नई पोर्ट से लगभग 20 किमी उत्तर में स्थित है. 

हर साल इतना एक्सपोर्ट
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, आसियान, ओशेनिया और SAARC देशों में पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात करेगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पोर्ट से हर साल करीब 20,000 कारों का निर्यात किया जाएगा. वाहनों की यूनिट्स के लिए बंदरगाह ने अलग से व्यवस्था की है. कंपनी का कहना है कि कामराजर पोर्ट से निर्यात शुरू होने पर उसे बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. 

अभी यहां है व्यवस्था
मौजूदा समय में कंपनी तीन बंदरगाह से वाहनों का निर्यात करती है, जिसमें मुंबई, मुंद्रा और पीपावाव बंदरगाह शामिल है. कामराजर पोर्ट से करार के बाद इन बंदरगाहों पर भीड़भाड़ कम करने में भी मदद मिलेगी. बता दें कि मारुति सुजुकी ने 2021-22 में 100 से अधिक देशों को 2.38 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया है, जो उसका सर्वाधिक निर्यात था. वहीं, कामराजर पोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन और CEO सुनील पालीवाल का कहना है कि भारत के निर्यात में मारुति सुजुकी का बड़ा योगदान है और इस कंपनी के साथ जुड़ने से हमारे परिचालन का भी विस्तार होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

41 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago