✕

होम / ऑटोमोबाइल / सेल्स फिगर से खुश Maruti Suzuki की कस्टम विभाग ने बढ़ाई परेशानी, जानें क्या है माजरा

सेल्स फिगर से खुश Maruti Suzuki की कस्टम विभाग ने बढ़ाई परेशानी, जानें क्या है माजरा

मारुति सुजुकी इंडिया को कस्टम विभाग ने 16 लाख रुपए से जुड़े मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ जहां मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) अपनी कारों की बिक्री की बढ़ती रफ्तार से खुश है. वहीं, दूसरे मोर्चे पर तमाम परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. GST प्राधिकरण के नोटिस के बाद अब कंपनी को एक और नोटिस मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कस्टम विभाग (Customs Department) ने मारुति सुजुकी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कंपनी पर आरोप है कि उसने गलत तरह से छूट हासिल की, ये नोटिस उसी के संदर्भ में है. 

16 लाख है मामला
मारुति सुजुकी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में नोटिस के बारे में जानकारी दी है. कंपनी पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से 16 लाख रुपए से ज्यादा की कस्टम संबंधी छूट हासिल की है. वहीं, मारुति का कहना है कि वह इस बारे में एडजुकेटिंग अथॉरिटी में जबाव दाखिल करेगी. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस कारण बताओ नोटिस से उसके फाइनेंशियल, ऑपरेशन या दूसरी गतिविधियों पर कोई असर नहीं हुआ है. बता दें कि कुछ ही दिन पहले मारुति सुजुकी को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एक नोटिस मिला था. साथ ही GST अथॉरिटी ने भी कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. 

पहले भी मिले हैं नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मारुति सुजुकी इंडिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 2160 करोड़ रुपए का नोटिस मिला था. यह मामला वित्त वर्ष 2019-20 की अवधि का है. कंपनी का कहना था कि वह विवाद समाधान पैनल के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी. इसी तरह, GST प्राधिकरण ने भी मारुति को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था. इसमें ब्याज और जुर्माने सहित कंपनी से कर के रूप में 139.3 करोड़ रुपए की मांग की गई है. एक के बाद एक मिल रहे नोटिस ने कंपनी की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है.

कंपनी के शेयर में तेजी
उधर, शेयर बाजार में मारुति सुजुकी के प्रदर्शन की बात करें, तो आज कंपनी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. करीब डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ मारुति के शेयर 10,374.95 रुपए के भाव पर पहुंच गए हैं. बीते 5 दिनों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 2.25% और छह महीनों में 19.81% का रिटर्न दिया है. मारुति का 52 वीक का हाई लेवल 10,720 रुपए है और लो लेवल 8,076.05. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago