होम / ऑटोमोबाइल / भारत में Maruti Suzuki ने किया 3 करोड़ कारों का प्रोडक्शन, इस देश का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत में Maruti Suzuki ने किया 3 करोड़ कारों का प्रोडक्शन, इस देश का तोड़ा रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है. भारत में मारुति सुजुकी को कार प्रोडक्शन का रिकॉर्ड बनाने में जापान से भी कम समय लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने बताया कि उसने अपने 40 साल 4 महीने के सफर में 3 करोड़ वाहनों के प्रोडक्शन का आंकड़ा हासिल कर लिया है. यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. 

इतने साल में पूरा किया प्रोडक्शन का ये लक्ष्य

भारत में 3 करोड़ कारों का प्रोडक्शन दर्ज करने के बाद कंपनी के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है. मारुति सुजुकी जापान की कार निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर्सकी सहायक कंपनी  है और वहां इसने सबसे ज्यादा कारों का प्रोडक्शन दर्ज किया है. दिसंबर, 1983 में उत्पादन शुरू करने के बाद से केवल 40 साल और 4 महीने में भारत 3 करोड़ इकाई तक पहुंचने वाला सबसे तेज देश बन गया है. 

जापान से भी तेज भारत में प्रोडक्शन
आपको बता दें, मारुति को भारत में यह आंकड़ा हासिल करने में जापान से भी कम समय लगा है. कंपनी ने जापान में 3 करोड़ प्रोडक्शन हासिल करने में 55 साल का समय लगाया था. वहीं, भारत में करीब 40 साल में यह उपलब्धि हासिल कर ली है. 

कंपनी ने दिया ये बयान
कंपनी ने एक  बयान में कहा है कि उसकी सब्सिडियरी मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL) ने वित्त वर्ष 24 खत्म होने के साथ यानी मार्च, 2024 के अंत तक भारत में 3 करोड़ कारों के प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल कर लिया है. जापान के बाद भारत इस लक्ष्य को हासिल करने वाला भारत दूसरा देश बन गया है. 

किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा कारों का प्रोडक्शन?
मारुति सुजुकी ने बताया कि हरियाणा की फैसिलिटीज में सबसे ज्यादा प्रोडक्शन हुआ. इस राज्य में बनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज से 2.68 करोड़ वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि गुजरात स्थित फैसिलिटीज से 32 लाख वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग हुई. आपको बता दें, इस समय मारुति सुजुकी की हरियाणा के गुरुग्राम में और गुजरात के हंसलपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जहां से पूरे देश में वाहन आपूर्ति की जाती है.

Maruti 800 से शुरू हुआ सफर
भारत में मारुति सुजुकी की शुरुआत मारुति 800 (Maruti 800) मॉडल के प्रोडक्शन के साथ हुई, जो कंपनी और भारत सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम (joint venture) था. कंपनी ने देश में करीब 29 लाख मारुति 800 कारों की बिक्री दर्ज की. कंपनी ने कहा कि 3 करोड़ का यह मील का पत्थर हासिल करने में Alto 800, Alto K10, Swift, Wagon R, Dzire, Omni, Baleno, Eeco, Brezza और Ertiga कारों का भी काफी योगदान रहा है.

बढ़ेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ हिताशी ताकेउची (Hisashi Takeuchi) ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए वित्त वर्ष 2030-31 तक कंपनी अपनी सालाना उत्पादन क्षमता को 40 लाख यूनिट तक बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी खरखौदा-हरियाणा और गुजरात में 10-10 लाख क्षमता के दो नए ग्रीन फील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी. वित्त वर्ष 2030-31 तक अपने मॉडलों की सीरीज को मौजूदा 18 से बढ़ाकर 28 तक कर देंगे.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

4 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

13 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago