✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki करेगी 24,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, बढ़ेगी कारों की मैन्युफैक्चरिंग!

Maruti Suzuki करेगी 24,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, बढ़ेगी कारों की मैन्युफैक्चरिंग!

कंपनी द्वारा लगायी गयी फैक्टरी हर साल 10 लाख गाड़ियों का निर्माण करेगी और इसके लिए मारुती सुजुकी ने 24,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट प्लान पर काम करने की शुरुआत कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के अपने नतीजे जारी किये थे. कंपनी द्वारा जारी किये गए नतीजों की मानें तो इस क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई में लगभग 20% का उछाल देखने को मिला था. आने वाले समय में भी इस बढ़त बनाए रखने के लिए मारुती सुजुकी ने 24,000 करोड़ रुपये के एक इन्वेस्टमेंट प्लान पर काम करने की शुरुआत कर दी है. 

कंपनी बढ़ाएगी कार प्रोडक्शन
मारुती सुजुकी द्वारा 24,000 करोड़ रुपयों की इस इन्वेस्टमेंट का इस्तेमाल हरियाणा राज्य के आस-पास कार प्रोडक्शन की एक फैक्ट्री की शुरुआत के लिए किया जाएगा. मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो कंपनी द्वारा लगायी गयी यह फैक्टरी हर साल लगभग 10 लाख गाड़ियों का निर्माण करेगी. साथ ही मारुती सुजुकी के द्वारा सोनीपत में भी एक ऐसी ही फैक्टरी लगाई जायेगी जो हर साल 10 लाख गाड़ियों का निर्माण करने में सक्षम होगी. सोनीपत में लगाई जाने वाली इस फैक्ट्री के लिए कंपनी लगभग 18,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी. 

अपने ऑपरेशंस को बढ़ाना चाहती है कंपनी
मारुती सुजुकी को भारत में अपनी कारों की सेल्स से काफी उम्मीदें हैं और इसीलिए कंपनी अपने ऑपरेशंस को बढ़ाना चाहती है. इतना ही नहीं, कंपनी आपने एक्सपोर्ट्स को भी बढ़ावा देना चाहती है. मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया कि कंपनी एक ऐसी जगह तलाश रही है जिसकी बंदरगाहों से कनेक्टिविटी अच्छी हो ताकि कंपनी के एक्सपोर्ट्स की प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाया जा सके. मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी के बोर्ड द्वारा जल्द ही इन्वेस्टमेंट्स के इन प्लान्स को मंजूरी मिल सकती है और 2024 के शुरूआती महीनों में जमीन मिलने के बाद फैक्ट्रियों का ग्राउंडवर्क भी शुरू हो सकता है. 

कैसे पूरे होंगे इन्वेस्टमेंट प्लान्स?
मारुती सुजुकी इन्वेस्टमेंट की अपनी जरूरतों को कंपनी के आतंरिक स्त्रोतों से पूरा करना चाहती है. कंपनी के पास लगभग 45,000 करोड़ रुपयों का कैश रिजर्व मौजूद है. भारत में अपनी पकड़ को मजबूत बनाये रखने के लिए कंपनी को प्रमुख रणनीति के तौर पर अपनी सेल्स और प्रोडक्शन में तेजी लानी होगी. कंपनी का लक्ष्य भारतीय कार मार्केट के 50% हिस्से को फिर से हासिल करने का है. हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम में स्थित कंपनी के प्लांट्स की क्षमता हर साल लगभग 15 लाख यूनिट्स बनाने की है. 2024-25 के बीच मानेसर स्थित प्लांट की क्षमता में 1 लाख यूनिट्स की वृद्धि भी की जायेगी. मारुती सुजुकी की गुजरात स्थित फैक्ट्री, कंपनी को हर साल 7.5-8 लाख कारें बनाकर देती है. मारुती के पार्टनर टोयोटा से भी कंपनी को हर साल लगभग 50,000 यूनिट्स दी जाती हैं. 
 

यह भी पढ़ें: अपने कंज्यूमर केयर बिजनेस को बेच रही है Raymond, इस कंपनी के साथ होगी डील! 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago