होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki ने मार्केट कैप में लगाई बड़ी छलांग, इन दिग्गज कंपनियों की लिस्ट में शामिल

Maruti Suzuki ने मार्केट कैप में लगाई बड़ी छलांग, इन दिग्गज कंपनियों की लिस्ट में शामिल

मारुति सुजुकी के शेयरों की बात करें, तो आज कंपनी के शेयर करीब तीन फीसदी की उछाल पर बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली. इस तेजी की वजह से कंपनी का मार्केट कैप उछलकर 4 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. यह मुकाम हासिल करने वाली मारुति 19वीं भारतीय कंपनी बन गई है. अभी तक रिलायंस, TCS, HDFC बैंक और इंफोसिस सहित कुल 18 कंपनियों ने ही यह माइलस्टोन छुआ है. 

इस साल अब तक शानदार रिटर्न
मारुति सुजुकी के शेयर आज करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,560 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 5.70% ऊपर चढ़ चुका है. जबकि इस साल अब तक इसने 22.14% का शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयरों में लगातार आ रही तेजी की वजह से मारुति 4 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटल को पार करने वाली देश की 19वीं लिस्टेड कंपनी बन गई है. इस लिस्ट में केवल रिलायंस, TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, SBI, LIC, HUL, ITC, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अडानी एनर्जी, अडानी ग्रीन, HCL, अडानी एंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी टोटल गैस पहले से ही शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स से होगी लैस

शेयरों पर बुलिश हैं एनालिस्ट्स
वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारुति स्टॉक को ट्रैक करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 40 ने इसे Buy रेटिंग दी है. 6 ने इसे होल्ड करने की सलाह दी है और तीन का कहना है कि इस शेयर को Sell कर देना चाहिए. बुधवार को जापान की करेंसी येन ने 34 साल का निचला स्तर छू लिया है. ऐसे में एनालिस्ट्स का मानना है कि कमजोर येन से मारुति के EBITDA को फायदा मिलेगा. इससे इम्पोर्ट होने गुड्स और सर्विसेज पर कंपनी की लागत में कमी आएगी. ऐसा इसलिए कि कंपनी कुछ आइटम्स के लिए येन में पेमेंट करती है. 

SUV सेगमेंट में बढ़ रहा दबदबा 
एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि SUV सेगमेंट में नई लॉन्चिंग से मारुति को तेजी से बढ़ते एसयूवी मार्केट में अपना दबदबा बढ़ाने में मदद मिल रही है. बता दें कि SUV सेगमेंट में मारुति की Grand Vitara को काफी पसंद किया जा रहा है. पहले कंपनी सेफ्टी के नाम पर सनरूफ देने से परहेज करते रही थी, लेकिन ग्रैंड विटारा से उसने ऐसा करना शुरू कर दिया है. Grand Vitara लुक्स के मामले में भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है. यह गाड़ी माइल्ड और स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago