✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki Grand Vitara: कंपनी ने पेश की दमदार एसयूवी, माइलेज में नहीं है इसका तोड़

Maruti Suzuki Grand Vitara: कंपनी ने पेश की दमदार एसयूवी, माइलेज में नहीं है इसका तोड़

ये कंपनी की दूसरी एसयूवी है जिसमें सनरूफ की सुविधा दी गई है. ग्रैंड विटारा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इससे पहले कंपनी ने ब्रेजा को लॉन्च किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की नंबर एक कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई एसयूवी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को आज ग्लोबली लॉन्च कर रही है. कंपनी ने 11 जुलाई को इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी. ये कंपनी की दूसरी एसयूवी है जिसमें सनरूफ की सुविधा दी गई है. ग्रैंड विटारा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है. इससे पहले कंपनी ने ब्रेजा को लॉन्च किया था. इस एसयूवी की सबसे खास बात है इसका माइलेज जिसका तोड़ फिलहाल किसी कार में नहीं है.

नेक्सा के जरिए ग्राहकों को मिलेगी

इस एसयूवी को मारुति के नेक्सा नेटवर्क वाले शोरूम पर बेचा जाएगा. यह पहली ऐसी कार है जिसमें हाइब्रिड इंजन और पैनोरॉमिक सनरूफ पर 360 डिग्री कैमरा मिलेगा. इससे ड्राइवर को कार चलाने में आसानी होती है. मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डाइरेक्टर एंड सीईओ हिसाशी ताकायुची (Hisashi Takauichi) ने कहा कि इस एसयूवी को किसी भी मौसम और टेरेन में बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है.

टैंक फुल कराने पर मिलेगा बढ़िया माइलेज

कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी में बढ़िया माइलेज लोगों को मिलेगा. एक बार टैंक फुल कराने पर यह 1200 किमी का सफर आसानी से पूरा कर सकती है. इस गाड़ी में 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, जिससे आदमी दिल्ली से चलकर आसानी से बिहार पहुंच जाएगा.

11 हजार में कर सकेंगे बुकिंग

फिलहाल कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग मात्र 11 हजार रुपये में करनी शुरू कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपए होगी. इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी देखने को मिलेंगे जिनमें वर्टिकली-स्प्लिट हेडलैंप के साथ एक नया फ्रंट एंड होगा जो समान अंतर वाले पिछले सिरे तक जाएगा. मारुति सुजुकी टोयोटा के साथ इलेक्ट्रिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्लीनर पावरट्रेन साझा करेगी, जिसने पहले इसी तरह की टेक्नोलॉजी के साथ अर्बन क्रूजर हाइडर एसयूवी पेश की थी. यह कार भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा, एमजी एस्टर, टाटा हैरियर जैसी एसयूवी को टक्कर देगी. ये एसयूवी Kia Seltos को कांटे की टक्कर देगी.

पेट्रोल इंजन के साथ बैटरी से भी चलेगी

ग्रैंड विटारा एसयूवी को एक हाइब्रिड और एक माइल्ड हाइब्रिड इंजन में लॉन्च किया गया है. इसमें 1.5 लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल यूनिट के साथ टोयोटा का 1.5L TNGA पेट्रोल यूनिट देखने को मिलेगा, जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है. इस SUV को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल रहा है.  इस SUV के मैनुअल वैरिएंट्स को ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है.

एसयूवी में दिए गए हैं ये सारे फीचर्स

न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स हैं.

VIDEO: Bajaj के मोटरसाइकिल हुए महंगे, जानिए किस मॉडल पर कितने दाम बढ़े

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago