✕

होम / ऑटोमोबाइल / रंग जमाने आ गई है नई ऑल्टो K10, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

रंग जमाने आ गई है नई ऑल्टो K10, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ हिसाशी ताकेयूची की मानें तो पिछले 22 साल के दौरान हर घंटे 100 ऑल्टो की बिक्री हुई है. अभी तक इसकी 43 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मारुति सुजुकी की जिस हैचबैक कार का बेसब्री से इंतजार था, वो लॉन्च हो गई है. कंपनी ने आज यानी गुरुवार को अपनी नई ऑल्टो K10 को बाजार में पेश कर दिया है. हालांकि, इसकी बुकिंग पहले से शुरू हो गई थी, महज 11 हजार देकर नई ऑल्टो को बुक किया जा सकता है. 

बड़े बदलावों के साथ आई
नई ऑल्टो K10 के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव किया गया है. यह कार पहले के मुकाबले साइज़ में कुछ बड़ी है. इसे हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. ये वही प्लेटफॉर्म है जिस पर एस-प्रेसो, सेलेरियो, बलेनो और अर्टिगा को बनाया गया है. नई ऑल्टो K10 में मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा. कंपनी ने लोगों की ज़रूरत और आराम को ध्यान में रखते हुए नई ऑल्टो में स्मार्ट सीटिंग लेआउट, बिगर केबिन स्पेस जैसे अपडेट दिए हैं.

मिलेगा बेहतर माइलेज 
मारुति की गाड़ियों को माइलेज के मामले में सबसे बेहतर समझा जाता है और नई ऑल्टो में कंपनी ने इस विरासत को कायम रखने का प्रयास किया है. यह कार 24.90 kmpl का माइलेज देगी. नई Alto में दो एयरबैग, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम सहित 15 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. ऑल्टो को 6 रंगों में उतारा गया है और ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से इसे कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया गया है. 

फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पहले से ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में उपलब्ध है. यह इंफोटेनमेंट सिस्टम ऐपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा USB, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है. मारुति ने इसकी स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन है. इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है, ताकि ड्राइविंग के साथ म्यूजिक का आनंद में कोई परेशानी न हो. बता दें कि मारुति सुजुकी ने सस्ती फैमिली हैचबैक कार ऑल्टो को भारतीय बाजार में 2000 में पेश किया था. उसके बाद से यह नए रूप में सामने आते रही.

इतनी है नई ऑल्टो की कीमत
मारुति Alto K10 को चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 3.99 लाख से लेकर 5,83,500 रुपए तक है. मारुति की इस गाड़ी का मुकाबला Renault Kwid  और Tata Tiago से होगा. Kwid जहां 22 किमी का माइलेज देती है, वहीं टियागो 20 से 27 किमी प्रति लीटर माइलेज क्लेम करती है. नई ऑल्टो में 1.0 लीटर K-सीरिज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन है. बता दें कि मारुति ऑल्टो मोस्ट फेवरेट कारों में शामिल रही है. मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ हिसाशी ताकेयूची की मानें तो पिछले 22 साल के दौरान हर घंटे 100 ऑल्टो की बिक्री हुई है. अभी तक इसकी 43 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago