✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti ने अपनी इन 9000 गाड़ियों को किया Recall, पिछले ब्रेक में आया ये बड़ा फॉल्ट

Maruti ने अपनी इन 9000 गाड़ियों को किया Recall, पिछले ब्रेक में आया ये बड़ा फॉल्ट

देश की नंबर एक कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कुछ गाड़ियों को दोबारा वापस बुला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की नंबर एक कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कुछ गाड़ियों को दोबारा वापस बुला लिया है. इन गाड़ियों के पिछले ब्रेक में एक बड़ी समस्या आ गई थी, जिसके चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है. कंपनी ने कुल 9925 गाड़ियों के इन मॉडल्स-वैगन आर, सिलेरियो और इग्निस जिनका उत्पादन 3 अगस्त से 1 सितंबर, 2022 के बीच हुआ है, उनको रिकॉल किया है.

ये आई है समस्या

कंपनी ने कहा कि रियर ब्रेक असेंबली पिन में खराबी का पता चला है. मारुति सुजुकी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन को निरीक्षण के लिए वापस बुलाने का फैसला किया है और खराब हिस्से को मुफ्त में बदला जाएगा. "यह संदेह है कि रियर ब्रेक असेंबली पिन ('पार्ट') में एक संभावित फॉल्ट है, जो एक निश्चित मामले में टूट सकता है और एक अजीबोगरीब शोर पैदा कर सकता है. लंबे समय में ब्रेक के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ने की संभावना हो सकती है. 

स्थानीय डीलर्स के जरिए वापस मंगाई जा रही हैं गाड़ियां

मारुति सुजुकी ने अपनी बीएसई फाइलिंग में कहा, ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए, कंपनी ने फॉल्टी पार्ट के निरीक्षण और बदलने के लिए संदिग्ध वाहनों को वापस बुलाने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि पार्ट को बदलने की व्यवस्था की जा रही है और मारुति सुजुकी अधिकृत वर्कशॉप में स्थानीय डीलर नेटवर्क के जरिए ग्राहकों से उनके वाहनों को वापस बुलाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. 

चार गुना बढ़ गया तिमाही का प्रॉफिट

मारुति सुजुकी का सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ साल-दर-साल (YoY) चार गुना से अधिक बढ़कर 2,062 करोड़ रुपये हो गया. तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व लगभग 46 प्रतिशत बढ़कर 29,931 करोड़ रुपये हो गया, जबकि तिमाही के लिए कुल बिक्री की मात्रा पिछले वर्ष की तुलना में 517,395 इकाइयों की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक थी.

VIDEO: ये कैसा बायकॉट? भारत ने चीन से की जमकर खरीदारी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago