✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति सुजुकी प्रीमियम कारों पर दे रही बंपर छूट, जानिए किस कार पर है क्या ऑफर?

मारुति सुजुकी प्रीमियम कारों पर दे रही बंपर छूट, जानिए किस कार पर है क्या ऑफर?

Ciaz मारुति सुजुकी की एक लग्जरी सेडान कार है. कंपनी इस कार पर नवंबर महीने में 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप इस महीने यानी नवंबर, 2022 में मारुति सुजुकी की प्रीमियम कार लेना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है. कंपनी Nexa शो-रूम से बिकने वाली कुछ प्रीमियम कारों पर 50 हजार रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है. यदि आप त्योहारी सीजन में मिलने वाली छूट का फायदा नहीं उठा पाए थे, तो आपके लिए फिर से मौका आ चुका है. आइए, जानते हैं कि इस महीने किस प्रीमियर कार पर कितनी छूट मिल रही है....

Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी नवंबर में Ignis पर 50 हजार रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है. Nexa को शो-रूम से बिकने वाली इस कॉम्पैक्ट स्टाइलिश कार की बहुत डिमांड रहती है. नवंबर में महीने में मारुति इसी कार पर सबसे अधिक डिस्काउंट दे रही है. यह डिस्काउंट मैनुअल मॉडल्स पर है. वहीं, यदि आप इस कार का ऑटोमैटिक वर्जन लेंगे तो आपको 20 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5 मैनुअल स्पीड और 5 ऑटोमैटिक स्पीड का ऑप्शन है.

Maruti Suzuki Ciaz 
Ciaz मारुति सुजुकी की एक लग्जरी सेडान कार है. कंपनी इस कार पर नवंबर महीने में 40 हजार रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यह डिस्काउंट इस कार के मैनुअल वर्जन पर है. यदि आप इस कार का ऑटोमैटिक वर्जन लेते हैं तो आपको 30 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है. इस कार का मेन कॉम्पिटीशन होंडा सिटी कार से है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5 मैनुअल स्पीड मिलती है. इसमें 4 स्पीड टॉर्क्यू कन्वर्टर ऑटोमैटिक स्पीड ऑप्शन भी है.

Maruti Suzuki Baleno
Nexa के शो-रूम में सबसे अधिक जो डिमांड रहती है, वो है Baleno की. कंपनी नवंबर में इस प्रीमियम हैचबैक कार पर 10 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. आप चाहे पेट्रोल वर्जन लें या फिर CNG वर्जन, आपको 10 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है. इस कार में आपको 1.2 पेट्रोल इंजन के साथ 5 मैनुअल स्पीड या फिर 5 ऑटोमैटिक स्पीड मिलती है.

XL6 पर No Discount
इसके अलावा Nexa के शो-रूम में XL6 भी मिलती है, पर इस प्रीमियम MUV नवंबर महीने में कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है. लग्जरी MUV में इस कार की जबर्दस्त डिमांड है. यही कारण है कि कंपनी अभी इस मॉडल पर कोई छूट देने के मूड में नहीं है. इस कार पर कोई एक्सचेंज बोनस वैल्यू भी नहीं है.

VIDEO : क्या Thar को चुनौती दे पाएगा जिप्सी का नया अवतार? जानें कब लॉन्च होगी Jimny


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago