✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki ने लॉन्च की अपनी दमदार SUV Grand Vitara, जानिए कीमत से लेकर सब कुछ

Maruti Suzuki ने लॉन्च की अपनी दमदार SUV Grand Vitara, जानिए कीमत से लेकर सब कुछ

मारुति सुजुकी ने अपने फ्लैगशिप शोरूम नेक्सा के जरिए अपनी अब तक की सबसे दमदार एसयूवी ग्रांड विटारा को लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः मारुति सुजुकी ने अपने फ्लैगशिप शोरूम नेक्सा के जरिए अपनी अब तक की सबसे दमदार एसयूवी ग्रांड विटारा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत के साथ ही एक हाइब्रिड मॉडल को भी लॉन्च किया है. हाइब्रिड मॉडल बैटरी से चलने वाली कार होगी. 2022 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भारतीय ऑटोमेकर द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे फीचर पैक वाली एसयूवी होगी और इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

इतनी होगी शुरुआती कीमत

इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी ने Maruti Suzuki Grand Vitara SUV को भारत में 10.45 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है और इसकी अधिकतम कीमत 19.65 लाख रुपये तक जाएगी. ये इसकी एक्स-शोरूम कीमत है.

देश भर में हो गईं 55 हजार से ज्यादा बुकिंग

नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा मिड-साइज एसयूवी को जल्द लॉन्च किया जाना है. लॉन्च से पहले ही कंपनी को इसकी 55,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई हैं. इससे इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए वेटिंग पीरियड 5.5 महीने का पहुंच गया है. आज की तारीख में अगर कोई इसको बुक कराता है तो फिर ये गाड़ी उस व्यक्ति को अगले साल से पहले नहीं मिल पाएगी. 

इनसे होगा मुकाबला

मारुति ग्रैंड विटारा का मुकाबला बाजार में किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और हुंडई क्रेटा से होगा. इससे इस कार का मार्केट में बहुत तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. कंपनी इस एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में निकालेगी. इन वेरिएंट्स के नाम हैं सिग्मा, डेल्टा, जेटा, अल्फा, जेटा + और अल्फा + में आएगी. Zeta+ और Alpha+ .

सभी वेरिएंट्स में मिलेंगे ये फीचर्स

सभी वेरिएंट्स में 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन (103bhp) में मिलेंगे. इनमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा. सलेक्ट एडब्ल्यूडी सिस्टम केवल जेटा और अल्फा ट्रिम्स पर मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. स्टैंडर्ड फिटमेंट की सूची में सभी सेटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट, कीलेस एंट्री एंड गो, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ऑटो एयर कंडीशनिंग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड के साथ ईएसपी, आइसोफिक्स माउंट और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल शामिल हैं.

इस वेरिएंट्स में होंगे ये फीचर्स

Zeta+ और Alpha+ वेरिएंट में 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन (114bhp) मिलेगा, इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. इसके अलावा इसमें ब्लैक लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 7.0-इंच फुल्ली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डैशबोर्ड एंबियंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, डुअल-टोन कलर स्कीम, अपग्रेडेड साउंड सिस्टम, पडल लैम्प्स, पैनोरमिक सनरूफ, डार्क ग्रे फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, सिल्वर रूफ रेल्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और लेदर स्टीयरिंग व्हील  मिलेगा. 

इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश हुई है. एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है. जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है. माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा. इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है. मजबूत हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी. 

VIDEO: Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago