✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगी हुई ये कारें, अब चुकानी होगी इतनी रकम

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगी हुई ये कारें, अब चुकानी होगी इतनी रकम

देश की सबसे ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया लिमिटेड ने बड़ा एलान किया है. सुजुकि ने अपनी दो कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. मारुति ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है. देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को प्राइस हाइक ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी की कुछ गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. मारुति सुजुकी ने अपनी स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा सिग्मा के चुनिंदा वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

स्विफ्ट की कीमत में 25,000 की बढ़ोतरी

कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के बीच मारुति सुजुकी ने बुधवार को मारुति स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा के कुछ वैरिएंट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की. कीमतों में बढ़ोतरी तुरंत यानी 10 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो गई है. इस प्राइस हाइक के बाद मारुति स्विफ्ट की कीमतों में 25,000 रुपये और ग्रैंड विटारा सिग्मा की कीमतों में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

IPO से पहले बढ़ा Swiggy का वैल्‍यूएशन, अब तक तीन बार हो चुका है इसमें इजाफा

जनवरी 2024 में भी बढ़ी थी कीमत

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ऑटो इंडस्ट्री के अन्य बड़े प्लेयर्स की तरह महंगाई और हाई कमोडिटी लागत का हवाला देते हुए लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. मारुति ने जनवरी 2024 में कार की कीमतें 0.45% तक बढ़ाई थीं. मारुति सुजुकी का कहना है कि कंपनी लागत कम करने और वृद्धि की भरपाई करने के लिए अधिकतम प्रयास कर रही है.

4 महीने में दो बार बढ़े दाम

जनवरी में कारों की कीमत में इजाफा करने से पहले मारुति ने कहा था कि हम पिछले कुछ समय से बढ़ी हुई इनपुट लागत का वहन कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा बाजार परिस्थितियों ने हमें वाहनों के दाम में कुछ बढ़ोतरी करने का दबाव डाला है इसलिए कुछ मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी.

मार्च 2024 में मारुति सुजुकी की बिक्री

मार्च महीने में आए ऑटो बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, मारुति ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों को मिलाकर कुल 187,196 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है. मार्च 2023 की तुलना में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मारुति सुजुकी ने अपनी अब तक की सबसे अधिक कुल बिक्री हासिल की. इस दौरान कंपनी ने 2,135,323 कारें बेचीं. इसमें 1,793,644 इकाइयों की घरेलू बिक्री और कुल 283,067 गाड़ियों का निर्यात शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago