✕

होम / ऑटोमोबाइल / जनवरी 2025 से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी का ऐलान

जनवरी 2025 से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी का ऐलान

मारुति सुजुकी ने लगातार बढ़ रही कच्चे माल की कीमत और ऑपरेशन कॉस्ट से निपटने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हुंडई मोटर के बाद अब मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है. कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी 2025 से गाड़ियों की कीमतें 4% तक की बढ़ जाएंगी. कंपनी ने लगातार बढ़ रही कच्चे माल की कीमत और ऑपरेशन कॉस्ट से निपटने के लिए अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है.

जनवरी 2025 से महंगी हो जाएंगी मारुति की गाड़ियां

मारुति की गाड़ियों पर नई कीमतें 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगी और यह विभिन्न सेगमेंट की गाड़ियों पर मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होंगी. शेयर बाजार को दी सूचना में मारुति ने कहा है कि कंपनी लगातार लागत को अनुकूलतम बनाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास करती है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना पड़ सकता है.

मारुति से पहले हुंडई ने भी जनवरी 2025 से अपनी सभी मॉडलों की कीमतों में 25,000 तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. लग्जरी कार बनाने वाली मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कई कंपनियों ने भी नए साल से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं.

2024 में दूसरी बार मारुति ने की कीमत बढ़ाने की घोषणा

शुक्रवार को की गई कीमत बढ़ोतरी के फैसले के बाद मारुति के शेयरों में 1.7% की तेजी आई और ये आज दिन के दौरान अपने हाईएस्ट लेवल 11,375.95 पर पहुंच गए. गाडियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कंपनी ने इस साल दूसरी बार की है. इससे पहले जनवरी 2024 में कार निर्माता ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 0.45% की बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

भारतीय कार निर्माता कंपनियां विदेशी बाजार में लगातार बढ़ रही कमोडिटी प्राइस, कच्चे माल पर हाई इंपोर्ट ड्यूटी और सप्लाई चेन प्राभिवित होने के कारण उच्च लागत से जूझ रहे हैं. नए कारों की मांग में गिरावट आई है, जो कि कई सालों से तेजी से बिक्री के बाद हुआ है. यह गिरावट भारतीय ऑटो मार्केट में मारुति सुजुकी जैसे कई कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, जो कि पहले से ही उच्च स्टॉक और कम मांग से जूझ रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

40 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago