✕

होम / ऑटोमोबाइल / लगातार तीसरी बार Maruti Suzuki ने दाम बढ़ाने का किया ऐलान, कीमतों में इतना होगा इजाफा

लगातार तीसरी बार Maruti Suzuki ने दाम बढ़ाने का किया ऐलान, कीमतों में इतना होगा इजाफा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने दोबारा अपनी कार की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है. इससे ग्राहकों को झटका लगने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में 4% तक की वृद्धि करने का ऐलान किया है. आज यानी 17 मार्च, 2025 को कंपनी द्वारा दाखिल की गई रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की घोषणा की गई है कि, मारुति सुजुकी के अलग-अलग मॉडलों की कीमत में इजाफा किया जाएगा.

कंपनी ने क्‍या दी दलील?

कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी के अलग-अलग मॉडलों के निर्माण लागत और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने के कारण कारों की कीमत में ये इजाफा करना जरूरी हो गया था. इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की कीमतों को भी इस इजाफे की वजह बताया जा रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड को कंपनी ने कहा कि हालांकि, "कंपनी ने इस बात का लगातार प्रयास किया है कि इनपुट कॉस्ट और कीमतों का प्रभाव ग्राहकों पर कम से कम पड़े, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना जरूरी हो गया था."

मारुति सुजुकी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग कच्चे माल की बढ़ी हुई कीमतों और सप्लाई चेन की चुनौतियों के कारण दबाव का सामना कर रहा है. लगभग 40% मार्केट शेयर के साथ मारुति सुजुकी भी बाजार के बदलती स्थितियों के अनुसार एडजेस्ट कर रही है. जानकारों का मनना है कि आने वाले हफ्तों में कुछ और वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने कारों की कीमत में इजाफा कर सकती हैं.

कितनी बढ़ेगी कीमत?

हालांकि मारुति सुजुकी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस कार मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा. लेकिन कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल सभी मॉडलों की कीमत में तकरीबन 4 प्रतिशत इजाफा करने का ऐलान किया गया है. ये अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा, जिसमें सबसे सस्ती कार ऑल्टो से लेकर सबसे महंगी कार इन्विक्टो भी शामिल है.

इसी महीने महंगी हुई थी ऑल्टो

बता दें कि, कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी सबसे सस्ती कार Alto K10 को अब बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ लॉन्च किया था. यानी अब ऑल्टो के 10 के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी. इस नए अपडेट के साथ ऑल्टो के 10 के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है. ये कार पहले से और भी महंगी हो गई है. लेकिन बावजूद इसके इसकी शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago