होम / ऑटोमोबाइल / Jimny खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, Maruti दे रही बंपर डिस्काउंट
Jimny खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, Maruti दे रही बंपर डिस्काउंट
मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप के तहत मिलने वाली SUV जिम्नी पर कंपनी अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फेस्टिवल सीजन में यदि आप मारुति सुजुकी नेक्सा (Maruti Suzuki Nexa) की Jimny खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी अपनी इस SUV पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है. मारुति सुजुकी नेक्सा डीलर पर आपको Jimny के एंट्री-लेवल Zeta वेरिएंट पर 1 लाख रुपए तक की छूट और कई दूसरे बेनिफिट्स मिल सकते हैं. इसके अलावा, मारुति एरीना डीलरशिप की कुछ कारों पर कुछ छूट मिल रही है.
दोनों वैरिएंट पर छूट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jimny Zeta पर फिलहाल 50,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से ऑफर में एक्स्ट्रा 50,000 रुपए का एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है. इस तरह, Thar का मुकाबला करने आई इस SUV पर डिस्काउंट एक लाख रुपए तक पहुंच जाता है. यह ऑफर महीने के अंत तक ही उपलब्ध है, और Zeta वैरिएंट के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प पर इसका लाभ उठाया जा सकता है.
अभी कितनी है कीमत?
Zeta, Jimny लाइन-अप में एंट्री-लेवल वैरिएंट है. इसके मैन्युअल वैरिएंट की कीमत 12.74 लाख और ऑटोमैटिक की 13.94 लाख रुपए से शुरू होती है. इसमें 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है. फीचर्स की बात करें, तो Jimny Zeta में स्टील व्हील, 7.0-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और Apple कारप्ले, 6 एयरबैग आदि लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं. गौरतलब है कि मारुति ने अपनी इस गाड़ी को महिंद्रा थार के मुकाबले में लॉन्च किया है. Jimny में थार के मुकाबले ज्यादा केबिन स्पेस है.
टैग्स