✕

होम / ऑटोमोबाइल / फिर महंगी हुई Maruti की गाड़ियां, 62,000 रुपये तक बढाए दाम, कीमत 8 अप्रैल से होगी लागू

फिर महंगी हुई Maruti की गाड़ियां, 62,000 रुपये तक बढाए दाम, कीमत 8 अप्रैल से होगी लागू

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह 8 अप्रैल से अपनी विभिन्न कारों की कीमतों में ₹2,500 से ₹62,000 तक की बढ़ोतरी करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कई कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. उसने कहा है कि 8 अप्रैल 2025 से वह अपनी कई कारों की कीमतें बढ़ा देगी. हालांकि, मारुति सुजुकी ने कारों की कीमतें में बढ़ोतरी की वजह भी बताई है. उसने कहा है कि प्रोडक्शन और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. क्योंकि लागत बढ़ने से कारों की कमतों को स्थिर रखना मुश्किल हो गया था.

रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इंटरनल सेविंग और एफिशिएंसी इंप्रूवमेंट के बावजूद, बिजनेस और प्रोडक्ट क्वालिटी बनाए रखने के लिए कीमत बढ़ाना अब जरूरी हो गया है. गौरतलब है कि यह इस साल तीसरी बार है जब भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर कंपनी जनवरी और फरवरी के बाद फिर से दाम बढ़ाने जा रही है. हालांकि, मारुति सुजुकी की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी.

किस कार की कितनी बढ़ेगी कीमत

• ग्रैंड विटारा (SUV) की एक्स-शोरूम कीमत 62,000 रुपये तक बढ़ेगी.
• ईको (यूटिलिटी वैन) के दाम 22,500 रुपये तक बढ़ेंगे.
• वैगन-आर (हैचबैक) की कीमत 14,000 रुपये तक बढ़ेगी.
• अर्टिगा और XL6 (MPV) दोनों में 12,500 रुपये तक का इजाफा होगा.
• डिजायर टूर S (टैक्सी सेडान) के दाम 3,000 रुपये तक बढ़ेंगे.
• फ्रोंक्स (कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर) की कीमत 2,500 रुपये तक बढ़ेगी.

ऑन-रोड प्राइस भी हो जाएगी महंगी

नई एक्स-शोरूम कीमतों के बढ़ने से ऑन-रोड प्राइस भी बढ़ सकती है, क्योंकि इंश्योरेंस, रोड टैक्स और अन्य चार्ज भी बदल सकते हैं. मारुति सुजुकी ने मार्च 2025 में 1,92,984 गाड़ियां बेचीं, जो मार्च 2024 के 1,87,196 यूनिट्स से 3.09 फीसदी ज्यादा है. इस बढ़त का मुख्य कारण एक्सपोर्ट में 27.33 फीसदी की बढ़ोतरी है, जो 32,968 यूनिट्स तक पहुंच गया.

हालांकि, घरेलू बिक्री में गिरावट देखी गई. कारों और SUV जैसी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 1.29 फीदी घटकर 1,50,743 यूनिट्स रह गई, जबकि लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (जैसे डिलीवरी वैन) की बिक्री 33.8 फीसदी गिरकर 2,391 यूनिट्स हो गई. कुल मिलाकर, घरेलू बिक्री 0.8 फीसदी घटकर 1,60,016 यूनिट्स रही.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

57 seconds ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

2 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

20 hours ago