✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए अवतार में आई Maruti की ये SUV, बेहतर माइलेज से बचाएगी आपके पैसे

नए अवतार में आई Maruti की ये SUV, बेहतर माइलेज से बचाएगी आपके पैसे

आजकल कंपनियां माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रही हैं, क्योंकि इससे गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी काफी बढ़ जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Maruti Brezza को नए अवतार में पेश किया है. Maruti Brezza अब नई माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ फिर से मार्केट में आई है. हालांकि, कंपनी ने इस SUV के टॉप वैरिएंट को ही माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है. कहने का मतलब है कि अगर आपको माइल्ड- हाइब्रिड Maruti Brezza चाहिए, तो आपको टॉप वैरिएंट ही खरीदना होगा. इसकी कीमत 11.05 लाख रुपए से शुरू होती है. 

कई नए फीचर्स से लैस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए माइल्ड हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन ZXI और ZXI+ के मैनुअल वैरिएंट में भी उपलब्ध रहेगा. बता दें कि मारुति सुजुकी ने पिछले साल जुलाई में माइल्ड-हाइब्रिड मैनुअल वैरिएंट को बंद कर दिया था, जिसके बाद ये तकनीक इसके केवल ऑटोमेटिक वैरिएंट में ही मौजूद थी. अब कंपनी ने वापस मैन्युअल वैरिएंट में भी इस तकनीक को लॉन्च कर दिया है. इस वैरिएंट में कुछ और नए फीचर्स जोड़े गए हैं. नई Brezza में आपको सभी सीटों के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें - खुशी के मौके पर TATA ने सुनाई ऐसी खबर, इन लोगों का मन हो जाएगा उदास

इतना हो गया है माइलेज
माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से SUV की फ्यूल एफिशिएंसी भी बढ़ गई है. दावा किया जा रहा है कि नई ब्रेजा 19.89kpl का माइलेज देगी. Brezza के ZXI और ZXI+ मैनुअल वैरिएंट पर अब माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन चुना जा सकता है, जिनकी कीमत क्रमशः 11.05 लाख और 12.48 लाख रुपए है. ब्रेजा CNG में भी आती है, लेकिन इस वैरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी या ऑटोमैटिक का ऑप्शन नहीं मिलता. बता दें कि आजकल कंपनियां माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रही हैं, क्योंकि इससे गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी काफी बढ़ जाती है. मारुति की सबसे पॉपुलर SUV Grand Vitara में भी यह ऑप्शन मिलता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago