होम / ऑटोमोबाइल / Lamborghini भारत में बेचती है 2 ही मॉडल्स? जानिए क्या है प्रमुख वजह!

Lamborghini भारत में बेचती है 2 ही मॉडल्स? जानिए क्या है प्रमुख वजह!

Lamborghini की ग्लोबल सेल्स में 5% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जिसके बाद कंपनी की कुल सेल्स बढ़कर 5,341 यूनिट्स पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में लग्जरी कारों की मार्केट काफी तेजी से बड़ी हो रही है. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक भारत में लग्जरी कारों की सेल्स बढ़कर 46,000-47,000 यूनिट्स पर पहुंच सकती है, जो भारत में अभी तक लग्जरी कारों की बिक्री का अधिकतम स्तर हो सकता है. 

भारत में Lamborghini
भारत में Lamborghini केवल अपने दो ही मॉडल्स बेचती है जिनके नाम Huracan और Urus हैं. जहां भारत में Urus की कीमत 4.99 करोड़ रुपयों से शुरू होती है, वहीं Huracan की कीमत 3.22 करोड़ रुपयों से शुरू होती है. साल 2022 में कंपनी ने भारत में 92 यूनिट्स बेचीं थी और कंपनी को उम्मीद है कि जल्द ही भारत में उनके द्वारा बेची गई कारों की कुल संख्या तीन डिजिट्स में पहुंच जाएगी. 

Lamborghini क्यों बेचती है 2 ही कारें?
भारत सरकार द्वारा कारों पर 28% की दर से GST (Goods and Services Tax) लगाया जाता है. साथ ही वाहन के प्रकार को देखते हुए उस पर 1% से लेकर 28% के बीच सेस (Cess) भी लगाया जाता है. इसके अलावा Lamborghini की कारों पर इंजन के प्रकार और कीमत को ध्यान में रखकर 60-100% जितनी दर से कस्टम ड्यूटी भी लगाई जाती है. इतना ही नहीं, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर की भी कमी है और यह भी उन कुछ प्रमुख कारणों में शामिल है, जिनकी वजह से कंपनी भारत में केवल दो ही कारें बेचती है.

कंपनी का अब तक का प्रदर्शन
2023 के शुरूआती 6 महीनों के दौरान Lamborghini की ग्लोबल सेल्स में 5% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जिसके बाद कंपनी की कुल सेल्स बढ़कर 5,341 यूनिट्स पर पहुंच गई है. इसके साथ ही कंपनी की कमाई में भी 6.7% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और प्रॉफिट में भी 7.2% का उछाल दर्ज किया गया है.

कारों की बिक्री कम पर मालिक ज्यादा
Lamborghini के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ती मार्केटों में से एक, है लेकिन कंपनी की ग्लोबल सेल्स में भारत की हिस्सेदारी केवल 1% है. हाल ही में Lamborghini के चेयरमैन और CEO Sam Winkelman ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कंपनी के लिए भारतीय मूल के लोग, तेजी से बढ़ते एक कस्टमर बेस के रूप में उभरे हैं लेकिन भारत में कंपनी की सेल्स बहुत ही ज्यादा सीमित हैं और इसके लिए उन्होंने बहुत भारी भरकम टैक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को ही मुख्य कारण बताया है. साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में कंपनी जितनी कारें बेचती है उससे ज्यादा भारतीय लोग Lamborghini कारों के मालिक हैं और यह एक बहुत ही हैरान करने वाली बात है.
 

यह भी पढ़ें: कब हो रही है Jio Financial Services की लिस्टिंग? इस दिन मिल जाएगा जवाब!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

10 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

19 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago