✕

होम / ऑटोमोबाइल / महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S भारत में 27 नवंबर को होगी लॉन्च, मिलेगी दमदार रेंज और लग्जरी फीचर्स

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S भारत में 27 नवंबर को होगी लॉन्च, मिलेगी दमदार रेंज और लग्जरी फीचर्स

महिंद्रा XEV 9S कंपनी के इलेक्ट्रिक भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है. दमदार परफॉर्मेंस, लक्जरी फीचर्स और लंबी रेंज के साथ यह SUV भारतीय EV बाजार में नई परिभाषा गढ़ने को तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में बड़ा धमाका करने जा रही है. सोमवार को कंपनी ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके पुष्टि की है कि उसकी नई ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-रो SUV Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. यह मॉडल महिंद्रा के बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) पोर्टफोलियो का हिस्सा होगा और देश में तेजी से बढ़ते प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगा.

डिजाइन और डायमेंशन

Mahindra XEV 9S की लंबाई लगभग 4.8 मीटर होगी, जो XUV700 से भी बड़ी है. यह SUV महिंद्रा की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जो पहली बार BE सीरीज कॉन्सेप्ट में दिखाई दी थी. इसमें पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइटिंग स्ट्रिप, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और क्लोज्ड ग्रिल जैसे आकर्षक फीचर्स मिलेंगे.
यह कार 6-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV विकल्प साबित होगी.

500 किमी तक की रेंज और क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Mahindra XEV 9S में कंपनी का नया INGLO EV प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है, जो रियर और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों को सपोर्ट करता है. इसकी पावर आउटपुट 230hp से लेकर 350hp तक रहने की उम्मीद है. इस SUV में 80kWh की बैटरी दी जाएगी, जो फुल चार्ज पर 450-500 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी.
साथ ही, 800V आर्किटेक्चर वाले DC फास्ट चार्जर से यह SUV सिर्फ 30 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकेगी.

इंटीरियर और फीचर्स

महिंद्रा XEV 9S में एक ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया जाएगा, जिसमें ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले एक ही चौड़े पैनल में इंटीग्रेटेड होंगे. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस कनेक्टिविटी और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है. महिंद्रा इसमें इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल मटेरियल्स का उपयोग भी करेगी, जो इसकी “Born Electric” फिलॉसफी को दर्शाता है.

प्रीमियम सेगमेंट में होगी सीधी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा XEV 9S की कीमत 45 लाख से 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Kia EV9, Volvo EX90 और आने वाली Hyundai Ioniq 7 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

3 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

3 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

22 minutes ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

3 hours ago