✕

होम / ऑटोमोबाइल / महिंद्रा की इस फ्लैगशिप कार में आई खराबी, वापस मंगाई जाएंगी 1 लाख यूनिट्स?

महिंद्रा की इस फ्लैगशिप कार में आई खराबी, वापस मंगाई जाएंगी 1 लाख यूनिट्स?

XUV 700 महिंद्रा की सबसे चहेती कारों में से एक है और अभी इस कार की डिलीवरी के लिए आपको 1 साल जितना इंतजार करना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में कारों को लेकर लोगों का नजरिया बहुत ही तेजी से बदल रहा है. जहां पहले लोग सिर्फ अच्छे फीचर्स और थोड़ी सी बेहतर माइलेज को ध्यान में रखकर कार खरीदते थे, वहीं अब कारों की सुरक्षा और मजबूती भी महत्त्वपूर्ण पहलू बनते जा रहे हैं. जब भी बात मजबूती और सेफ्टी की आती है तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा (Mahindra) और टाटा (Tata) की कारें ही आती हैं. लेकिन हाल ही में महिंद्रा ने एक चौंकाने वाली खबर दी है. 

लोगों की फेवरेट XUV 700
XUV 700 महिंद्रा की सबसे चहेती कारों में से एक है और अभी इस कार की डिलीवरी लेने के लिए आपको लगभग 1 साल जितना इंतजार करना पड़ेगा. इस कार को इसकी सेफ्टी के साथ अन्य शानदार फीचर्स के लिए भी जाना जाता है. लेकिन हाल ही में XUV 700 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपको चौंका सकती है. दरअसल हाल ही में कंपनी ने XUV 700 में एक खामी की वजह से इस कार की लगभग 1 लाख यूनिट्स की जांच करने का फैसला किया है. 

क्या है समस्या?
दरअसल XUV 700 की बहुत सी यूनिट्स में वायरिंग की समस्या देखने को मिल रही है और महिंद्रा ने फैसला किया है कि 8 जून 2021 से 28 जून 2023 के बीच बेची गई कारों की विशेष रूप से जांच की जाएगी. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि वायरिंग की यह समस्या कार के इंजन से संबंधित है और 16 फरवरी 2023 से 15 जून 2023 के बीच बेची गई कारों को ब्रेक संबंधित समस्या के लिए जांचा जाएगा. आपको बता दें कि XUV 700 के अलावा महिंद्रा की दो अन्य कारें भी भारतीय लोगों की बहुत चहेती हैं और इन कारों के नाम थार (Thar) और स्कॉर्पियो (Scorpio) हैं. हाल ही में महिंद्रा द्वारा थार का रियर व्हील ड्राइव (RWD) और स्कॉर्पियो N मॉडल मार्केट में उतारे गए थे और इन मॉडल्स को भी लोगों का प्यार मिल रहा है. 

मुफ्त में होगी जांच
अगर आपकी कार भी इन तारीखों के बीच में खरीदी गई थी और आप सोच रहे हैं कि आपको जांच के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी? तो निश्चिन्त रहें, आपको किसी भी प्रकार की कीमत अदा नहीं करनी है. यह जानकारी खुद महिंद्रा द्वारा साझा की गई है और आपको कारों की जांच के लिए किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. कल शेयर बाजार पर महिंद्रा एवं महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयरों में 1.3% की गिरवाट देखने को मिली थी, जिसके बाद कंपनी के शेयर 1552.25 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए थे. 
 

यह भी पढ़ें: मजबूत हुई Bajaj Finance की फिक्स्ड डिपॉजिट बुक, हासिल किया ये मुकाम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago