✕

होम / ऑटोमोबाइल / जानिए कब शुरू होगी Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 की बुकिंग और डिलिवरी

जानिए कब शुरू होगी Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 की बुकिंग और डिलिवरी

ये कार फीचर्स से लोडेड है. इलेक्ट्रिक SUV XUV400 में कई अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ ही सिंगल पैडल तकनीक और एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Mahindra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV कल पर्दा हटा दिया. महिंद्रा ने साल 2020 में ऑटो एक्सपो में इस कार को शोकेस किया था. Mahindra XUV400 में 39.4 kW की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर तक चलेगी. ये कार सिर्फ 8.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. 

 

इलेक्ट्रिक XUV400 फीचर्स लोडेड
ये कार फीचर्स से लोडेड है. इलेक्ट्रिक SUV XUV400 में कई अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स के साथ ही सिंगल पैडल तकनीक और एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी C-सेग्मेंट में बेहतर साइज़ के साथ ही केबिन के भीतर अच्छा खासा स्पेस देती है. XUV400 2,600 मिमी के व्हीलबेस के साथ 4200 मिमी लंबी है, जो 378 लीटर / 418 लीटर (छत तक) का बूट स्पेस देती है. 1821 मिमी के साथ ये इस सेगमेंट की सबसे चौड़ी इलेक्ट्रिक SUV भी है. इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. ये SUV Tata Nexon EV के मुकाबले ज्यादा बेहतर ड्राइविंग रेंज देती है, जो कि टाटा की मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि अब तक अपने प्राइस सेग्मेंट में नेक्सॉन इलेक्ट्रिक को कोई भी टक्कर देने वाला नहीं था.

2 ब्रांड्स के तहत 5 SUV लाएंगे
इस लॉन्च के मौके पर Mahindra & Mahindra के ED (Auto and Farm sectors) राजेश जेजुरिकर ने कहा कि हमारी रिसर्च बताती है कि 25 परसेंट SUV कारों के मालिक अपनी अगली SUV इलेक्ट्रिक चाहते हैं. ये हमारे लिए एक बड़ा मौका है. इस वक्त इलेक्ट्रिक SUV की मार्केट में पहुंच नहीं के बराबर है और कंपनी चाहती है कि वो इस सेगमेंट में अपनी पैठ बनाए. कंपनी ने बताया कि 5 इलेक्ट्रिक SUV को 2 ब्रांड्स के तहत लाया जाएगा, XUV और ऑल न्यू इलेक्ट्रिक ब्रांड BE. 

जनवरी 2023 से डिलिवरी 
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बाजार में पहुंच अभी महज 1 परसेंट ही है. लेकिन नए नए मॉडल्स के आने के साथ ही उम्मीद है कि आने वाले सालों में ये तेजी से बढ़ेगा. जेजुरिकर ने बताया कि इलेक्ट्रिक SUV का ट्रायल दिसंबर 2022 से शुरू हो जाएगा और बुकिंग जनवरी 2023 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी. ये बुकिंग डीलरशिप और ऑनलाइन दोनों मोड से कर सकते हैं. जेजुरिकर ने बताया कि XUV400 की डिलिवरी की शुरुआत जनवरी 2023 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. पहले चरण के लॉन्च में हम 16 शहरों को कवर करेंगे, जिसमें मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली-NCR, बैंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर और सूरत शामिल हैं.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago