✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप SUV XEV 9e से उठाया पर्दा, जानिए कितनी है इसकी कीमत?

Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप SUV XEV 9e से उठाया पर्दा, जानिए कितनी है इसकी कीमत?

Mahindra ने अपने नए BE सब-ब्रैंड से अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को लॉन्च कर दिया है. महिंद्रा की इस एडवांस इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को कई खास फीचर्स मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय दिगगज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने अपने नए BE सब-ब्रैंड से अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e से पर्दा उठा दिया है. कंपनी की नई दमदार इलेक्ट्रिक SUV 656km रेंज ऑफर करती है. ये इलेक्ट्रिक कार 16-स्पीकर, 7 एयरबैग, ADAS जैसे सेफ्टी फीचर से लैस है. तो आइए जानते हैं इस कार में आपको क्या खास फीचर्स मिलेंगे और इसकी डिलीवरी कब शुरू होगी?

कब शुरू होगी डिलीवरी?

इस नई इलेक्ट्रिक SUV को 21.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. XEV 9e अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, एडवांस टेक और प्रदर्शन के साथ भारतीय लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करेगी. महिंद्रा (Mahindra) ने कहा है कि XEV 9e की डिलीवरी फरवरी 2025 के अंत या मार्च 2025 तक शुरू हो जाएगी.

2025 महिंद्रा XEV 9e की डिजाइन
XEV 9e में एक बोल्ड और मस्कुलर एक्सटीरियर है, जिसमें तेज लाइन और एक कूपे-जैसे रूफलाइन हैं. एक्सटीरियर डिजाइन हाइलाइट्स में कनेक्टेड LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs), LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, चमकदार 'अनलिमिट' लोगो, पियानो ब्लैक क्लैडिंग, C-पिलर पर रियर डोर हैंडल, एयरो इंसर्ट्स के साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स, एक शार्क फिन एंटीना और कनेक्टेड LED टेललाइट्स शामिल हैं. 

ऐसा होगा कार का इंटीरियर

1. इसमें 12.3-इंच यूनिट के साथ तीन-स्क्रीन सेटअप दिया गया है. यह महिंद्रा के एड्रेनॉक्स सॉफ्टवेयर पर चलते हैं. इसमें दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी दिए गए हैं. इसमें कुछ स्विचगियर जैसे HVAC और सेंटर कंसोल कंट्रोल भी दिया गया है. 

2. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ड्राइव मोड के अलावा ब्रेक-बाय-वायर तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हारमोन कार्डन सिस्टम दिया गया है.

3. इसमें पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है. इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए  6 एयरबैग्स, रियर कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

4. इसके अलावा तीन-स्क्रीन सेटअप, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले, कनेक्टेड कार तकनीक, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर, रियर एसी वेंट के साथ एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, ड्राइवर की सीट और सीट बेल्ट के लिए हाइट एडजस्ट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट, टाइप सी चेंजिंग पोर्ट और 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें भी दी गई है. 

6.7 सेकंड में 0-100kph की स्पीड 
XEV 9e महिंद्रा के स्केलेबल और मॉड्यूलर बोर्न-EV INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसमें 59kWh और 79kWh LFP (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) बैटरी दी गई हैं. कंपनी के अनुसार इसे 175 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को केवल 20 मिनट में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसकी MIDC साइकिल पर, बड़ी 79 kWh यूनिट फुल चार्ज होने के बाद 656 किमी तक की रेंज मिलेगी. वहीं,  यूरोपीय WTLP पर कूप-एसयूवी 533 किमी चलेगी और यह एक बार चार्ज होने के बाद 500 किमी से अधिक की दूरी का रेंज देगी. इसमें महिंद्रा का 'कॉम्पैक्ट थ्री-इन-वन पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन शामिल है. 79 kWh बैटरी के साथ 286 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि XEV 9e मजह 6.7 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी 59 kWh यूनिट 231 hp की पावर जनरेट करता है. इसमें फ्रंट और रियर डिस्क सेटअप दिया गया है. इसमें दिए गए ब्रेक बाय वायर सिस्टम के साथ 100kph से 40m में ब्रेक लगाने में मदद करता है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

6 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

6 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

6 hours ago