✕

होम / ऑटोमोबाइल / 6 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ लेंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs, जानें कब हो रहीं हैं लॉन्च

6 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ लेंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs, जानें कब हो रहीं हैं लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) एक-दो नहीं बल्कि 5 इलेक्ट्रिक SUV बाजार में लेकर आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक कारों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) एक-दो नहीं बल्कि 5 इलेक्ट्रिक SUV बाजार में लेकर आ रही है. कंपनी ने 15 अगस्त के मौके पर अपनी इन कारों से पर्दा उठाया. महिंद्रा के नए INGLO प्लेटफॉर्म के आधार पर, इन SUV को दो अलग-अलग सब ब्रांड- XUV.e और BE में लॉन्च किया जाएगा.

इस साल होंगी लॉन्च 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का दावा है उसकी ये इलेक्ट्रिक SUVs  5 से 6 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ लेंगी. महिंद्रा का कहना है कि उसकी पहली चार SUV 2024 से 2026 के बीच बाजार में आएंगी. इस कदम से कंपनी को भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

30m में 80 चार्ज
M&M की इन नई गाड़ियों की लंबाई 4,368 मिमी और 4,735 मिमी के बीच होगी. बता दें कि XUV700 की लंबाई 4,695mm है. इन SUvs का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 से 190mm तक रखा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि नई SUV की बैटरी 60-80kWh तक होगी और यह 175kW के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी, जिसके चलते 30 मिनट से भी कम समय में बैटरी 80% चार्ज हो जाएगी. इन कारों की ड्राइविंग रेंज बैटरी के हिसाब से 435km से 450km तक होगी.

सेफ्टी का ख्याल
महिंद्रा का कहना है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक कारें 5 से 6 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ने में सक्षम हैं. इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि उसकी कारें सेफ्टी रेटिंग एजेंसी जैसे GNCAP, यूरो NCAP और BNCAP के मानदंडों पर खरी उतरी हैं. गाड़ियों को ज्यादा मजबूती देने के लिए बोरॉन स्टील का इस्तेमाल किया गया है. महिंद्रा ने इन कारों के फीचर्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago