होम / ऑटोमोबाइल / महिंद्रा ने लॉन्च की फ्लैगशिप XUV 400 Pro Version, जानिये फीचर्स और कीमत!

महिंद्रा ने लॉन्च की फ्लैगशिप XUV 400 Pro Version, जानिये फीचर्स और कीमत!

हाल ही में कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप कार का प्रो वर्जन XUV400 प्रो (XUV400 Pro) लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUV कारों की मांग में काफी तेजी से वृद्धि हुई है. सड़कें लगातार बेहतर हो रही हैं और साथ ही कनेक्टिविटी भी काफी तेजी से बेहतर हो रही है, जिसकी वजह से लोग अब SUV कारों के विकल्प को तलाशने लगे हैं. भारतीय कंपनी महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) द्वारा मार्केट में एक से बढ़कर एक SUV कारें उतारी जा रही हैं और अब कंपनी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. हाल ही में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप कार XUV400 के प्रो वर्जन (XUV400 Pro) को मार्केट में उतारा है 

XUV400 Pro के तीन वैरिएंट
आपको बता दें कि महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की  XUV400 (XUV400) एक इलेक्ट्रिक SUV कार है और अब हाल ही में कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप कार का प्रो वर्जन XUV400 प्रो (XUV400 Pro) लॉन्च कर दिया है और इस कार में आपको कुछ अपडेट्स भी देखने को मिलेंगी. इस कार की शुरूआती कीमत 15 लाख 49 हजार रुपए है. कंपनी द्वारा XUV400 प्रो आपको 3 वैरिएंट में प्रदान करवाई जाती है – इसमें से पहला EC प्रो वर्जन (XUV400 Pro EC Pro) है, यह मॉडल 34.5 kWh बैटरी और 3.3 kW के AC चार्जर के साथ आती है. इसके बाद कार का EL प्रो (XUV400 EL Pro) वर्जन आता है. यह मॉडल 34.5 kWh की बैटरी और 7.2 kW के AC चार्जर के साथ आता है और कार का आखिरी वर्जन EL Pro वर्जन ही है और कार के इस टॉप मॉडल में आपको 39.4 kWh की बैटरी और 7.2 kW का AC चार्जर भी मिलता है. 

किस मॉडल की, कितनी कीमत?
EC प्रो (XUV400 EC Pro) इस कार का बेस वैरिएंट है और इसके लिए आपको 15.49 लाख रुपए की कीमत अदा करनी होगी. इसके बाद आता है कार का EL प्रो वर्जन, जिसके लिए आपको 16.74 लाख रुपयों की कीमत चुकानी होगी. इसके बाद आखिरी वर्जन EL प्रो (EL Pro) वर्जन आता है, जिसके लिए आपको 17.49 लाख रुपयों की कीमत चुकानी होगी और यही कार का टॉप मॉडल है. आपको बता दें कि बताई गई सभी कीमतें, इन मॉडल्स की शुरुआती कीमतें हैं और 31 मार्च 2024 के बाद इनमें बदलाव भी किया जा सकता है. 

अपडेटेड फीचर्स और टेक
XUV400 प्रो (XUV400 Pro) में आपको अपडेटेड इंटीरियर मिलता है और इस कार में आपको 26.04 सेंटीमीटर वाला एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26.04cm का ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. कार में आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है और प्रीमियम एवं मॉडर्न डैशबोर्ड भी मिलता है. कार में आपको Adrenox कनेक्टेड कार सिस्टम भी मिलता है जिसमें आपको 50 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. आपको बता दें कि ये वही फीचर्स हैं जिनके साथ XUV400 का बड़ा वर्जन यानी XUV 700 आती है.
 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बनाये जायेंगे 5 और एयरपोर्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago