✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mahindra अपनी इन गाड़ियों के खरीदने पर दे रहा लाखों का डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल

Mahindra अपनी इन गाड़ियों के खरीदने पर दे रहा लाखों का डिस्काउंट, जानिए पूरी डिटेल

महिंद्रा ने इस महीने के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंस कर दिया है. कंपनी फरवरी में देश की सबसे पॉपुलर ऑफरोड SUV थार पर 1.25 लाख का डिस्काउंट लेकर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आप भी महिंद्रा कंपनी की नई कार खरीदना चाहते हैं तो फरवरी में आप लाखों रुपए का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. भारत की प्रमुख SUV ऑटोमेकर Mahindra Auto फरवरी 2025 में अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. फरवरी 2025 में कंपनी MY24 और MY25 दोनों ही प्रोडक्शन पर छूट दे रही है. फरवरी में महिंद्रा की Scorpio, Thar, XUV700, Bolero और XUV400 पर डिस्काउंट दे रही है. आइए जानते हैं कि महिंद्रा की इन गाड़ियों पर कितनी छूट मिल रही है.

Mahindra Thar: 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

महिंद्रा की Thar लोगों में बेहद लोकप्रिय है. इस पर फरवरी के महीने में जो डिस्काउंट मिल रहा है, वो अत्यधिक लोकप्रिय ऑफ-रोडर के MY2024 स्टॉक तक ही सीमित है. Thar 4WD के पेट्रोल और डीजल दोनों एडिशन पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि Thar 2WD डीजल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. Thar 2WD पेट्रोल वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक की सबसे अधिक छूट मिलती है.

Mahindra XUV700: 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

महिंद्रा XUV700 पर अधिकतर डिस्काउंट MY2024 स्टॉक पर मिल रहा है. रेंज-टॉपिंग AX 7 वेरिएंट पर सबसे अधिक 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके बाद बेस MX ट्रिम पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट और फिर AX 3 वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. AX 5 और AX5 S वेरिएंट पर MY2024 मॉडल पर 50,000 रुपये और 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा MY2025 स्टॉक पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Mahindra Scorpio: 1.25 लाख रुपये तक की छूट

इस महीने मशहूर Scorpio क्लासिक के दोनों वेरिएंट भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं. ये डिस्काउंट विशेषकर MY2024 स्टॉक के लिए मौजूद है. कार के बेस S ट्रिम पर 1.25 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि टॉप-स्पेक S11 वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. MY2025 मॉडल की बात करें तो S वेरिएंट पर फिर से 90,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. S11 पर 44,000 रुपये की छूट मिल रही है. नई, एडवांस्ड Scorpio-N अपने पूरे वेरिएंट लाइन-अप पर छूट दे रही है.

उनमें से सिर्फ 2 वेरिएंट में MY2025 स्टॉक पर छूट दी जा रही है. Z2 और Z8S वेरिएंट पर 35,000 रुपये और 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मौजूद है. ये डिस्काउंट सिर्फ MY2024 मॉडल पर है. यही बात Z8 और Z8L ट्रिम्स पर भी लागू होती है. उन ट्रिम्स पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलता है. Scorpio-N के सिर्फ़ Z4 और Z6 ट्रिम्स पर MY2025 मॉडल पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, लेकिन खरीदार इन दोनों वेरिएंट के MY2024 स्टॉक पर 90,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं.

Mahindra Bolero: 1.4 लाख रुपये की छूट

महिंद्रा ऑटो की पॉपुलर SUV Bolero पर भी छूट दी जा रही है. फरवरी 2025 में मिल रही छूट में Bolero Classic, Bolero Neo और Bolero Neo Plus के MY24 और MY25 के मॉडल शामिल है. Bolero Classic के टॉप वेरिएंट B6 (O) ट्रिम पर 1.3 लाख रुपये, B6 पर 80,000 रुपये, B4 पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके MY25 मॉडल के B6 (O) पर 90,700 रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं, इसके B6 और B4 पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

02-November-2026

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago