✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV बाजार पर राज करना चाहती है महिंद्रा, ब्रिटिश कंपनी के साथ मिलकर बनाया है ये खास प्लान

EV बाजार पर राज करना चाहती है महिंद्रा, ब्रिटिश कंपनी के साथ मिलकर बनाया है ये खास प्लान

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक XUV 400 (Mahindra XUV 400 Electric) को पेश किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. कुछ वक्त पहले तक इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार का ऑप्शन चुनने वालों की संख्या बेहद सीमित थी, लेकिन अब इसमें तेजी देखने को मिल रही है. इस 'तेजी' को भुनाने के लिए कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. 4-व्हीलर के EV बाजार में अभी टाटा का दबदबा है. बाकी कंपनियां भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर काम कर रही हैं. अब महिंद्रा ने EV सेक्टर में बड़े निवेश का ऐलान किया है. 

नए निवेशक भी जुड़ेंगे
महिंद्रा ग्रुप और ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट ने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की की तरफ से कहा गया है कि ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (BII) ने महिंद्रा ग्रुप के साथ मिलकर 500 मिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. वहीं, नए EV वेंचर में वित्तवर्ष 24 से वित्तवर्ष 27 के बीच नियोजित प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक बिलियन डॉलर की पूंजी लगाई जाएगी. कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि हम भविष्य में BII के साथ मिलकर EV वेंचर में पर्यावरण के प्रति हमारी जैसी सोच रखने वाले निवेशकों को लाने की कोशिश करेंगे, जिससे हम अपने व्यापार को और मजबूत बना पाएं. 

चल रहा बड़ी योजनाओं पर काम
महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक XUV 400 (Mahindra XUV 400 Electric) को पेश किया था. कंपनी इस SUV को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. महिंद्रा ईवी सेक्टर में भविष्य की बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है. UK के एक ऑटो शो में कंपनी ने पांच कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के मॉडल पेश किए थे. कंपनी की योजना इन्हें 2026 तक लांच करने की है.

कंपनी को है ये उम्मीद 
महिंद्रा को इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता बाज़ार साफ तौर पर नज़र आ रहा है और कंपनी उसी के अनुरूप तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने बताया था कि कंपनी को उम्मीद है कि घरेलू बाजार में फ्लीट और स्पोर्ट्स यूटिलिटी सेगमेंट (SUV) बदलाव की अगुवाई करेगा और इस सेगमेंट में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती रहेगी. उन्होंने कहा था कि एसयूवी सेगमेंट में चाहे शुरुआत स्तर की गाड़ियां हो या मीडियम साइज की, इलेक्ट्रिक को बहुत तेजी से अपनाया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago