✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mahindra EV में मिलेगा डॉल्बी एटमस म्युजिक का अनुभव, एआर रहमान ने बनाई धुन

Mahindra EV में मिलेगा डॉल्बी एटमस म्युजिक का अनुभव, एआर रहमान ने बनाई धुन

महिंद्रा की रिसर्च वैली में हो रहे विकास और ए आर रहमान के योगदान से आने वाले समय में महिंद्रा के वाहन बाजार में एक नया क्रांति ला सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने अपने नई तकनीक से वाहन क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज किया है. कंपनी ने फरवरी में खुदरा यात्री खंड में दूसरा स्थान हासिल किया था, और अब वह चेन्नई के पास स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (MRV) में एक और अनोखा कारनामा करने की तैयारी कर रही है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

रहमान की धुन और महिंद्रा की नई तकनीक का संगम

महिंद्रा ने संगीत क्षेत्र के दिग्गज ए आर रहमान के साथ मिलकर अपनी नई कारों में एक अनोखा अनुभव देने की योजना बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एआर रहमान ने एक खास धुन बनाई है, जिसमें अंदरूनी और बाहरी ड्राइव साउंड, इन्फोटेनमेंट क्यूज, फंक्शनल सिग्नल सहित कुल 75 आवाजें शामिल हैं. महिंद्रा की बीई 6 और एक्सईवी 9ई मॉडल्स में इन आवाजों का प्रभाव महसूस होगा, और कंपनी ने डॉल्बी एटमस तकनीक का इस्तेमाल कर कारों में मनोरंजन का नया मानक स्थापित किया है. 

महिंद्रा की कारों में होगा बेहतरीन ऑडियो अनुभव

महिंद्रा एमआरवी में काम कर रहे विशेषज्ञ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और पर्यावरण मानकों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं. इस पहल में एआर रहमान का योगदान बेहद अहम है. महिंद्रा के वेलुसामी आर ने बताया कि बीई 6 और एक्सईवी 9ई के लिए रहमान ने उन्हें 12 की जगह 16 स्पीकर (हर्मन कार्डन ऑडियो) देने की सलाह दी थी. इसके साथ ही कार की घंटी और अलर्ट के लिए भी वास्तविक धुन तैयार की गई है.

स्वचालित और इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में काम

महिंद्रा ने स्वचालित (ऑटोनोमस) कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में भी योजनाएं बनाई हैं. हालांकि, स्वचालित कारों के बारे में वेलुसामी आर ने चुप्पी साधी हुई है, उन्होंने कहा कि भारत में स्वचालन का दौर जरूर आएगा, और सॉफ्टवेयर आधारित वाहन तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसी तरह, इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा रिसर्च वैली में काम जारी है. वेलुसामी ने बताया कि उनकी कंपनी 2027 तक केफ-3 नियम अपनाने की योजना बना रही है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कम से कम 15 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है.

ईवी और सरकार से अपील

महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार से अनुरोध किया है कि ईवी, बैटरियों और चार्जिंग ढांचे पर 5 प्रतिशत जीएसटी की दर बनाए रखी जाए, ताकि विकास की गति बनी रहे. इसके अलावा, कुछ राज्यों द्वारा पथ कर लगाने के कदम को रोकने की भी मांग की गई है, क्योंकि यह ईवी के विकास में रुकावट पैदा कर सकता है. इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वचालित तकनीकों पर काम कर रही महिंद्रा का उद्देश्य भविष्य के स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल वाहन तैयार करना है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

12 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

12 hours ago