✕

होम / ऑटोमोबाइल / सितंबर तक आ सकता है LML का अपनी तरह का सबसे अलग EV 2 व्‍हीलर : CEO LML

सितंबर तक आ सकता है LML का अपनी तरह का सबसे अलग EV 2 व्‍हीलर : CEO LML

LML का टू व्‍हीलर अपने आप में EV सेक्‍शन के लिए कई तरह के नए फीचर के साथ भी आएगा और हम EV को लेकर हर तरह की चिंता को खत्‍म करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. हर कंपनी अपने नए-नए टू व्‍हीलर से लेकर थ्री व्‍हीलर और फोर व्‍हीलर पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में अब स्‍कूटर के लिए मशहूर LML  अपना टू व्‍हीलर लाने जा रही है. माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर तक अपना टू व्‍हीलर ला सकती है. ये बात कंपनी के CEO डॉ योगेश भाटिया ने BW EV SUMMIT में कही. इस समिट में EV को लेकर कईं और कंपनियों के प्रमुखों ने अपनी बात कही. 


क्‍या खास होने जा रहा है एलएमएल के स्‍कूटर में 
LML अपने स्‍कूटर के लिए हमेशा से ही काफी मशहूर रहा है. ऐसे में अब वो EV सेक्‍शन के लिए अपना नया स्‍कूटर लाने जा रहा है. इसके बारे में बताते हुए कंपनी के CEO डॉ योगेश भाटिया  ने कहा कि हम अपनी तरह का सबसे अलग EV टू व्‍हीलर ला रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि आज मौजूदा समय में EV को लेकर सबसे बड़ी चिंता उसकी बैट्री और चार्जिंग को लेकर होती है. ऐसे में LML  दो बैट्री के साथ अपना टू व्‍हीलर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे उसे चलाने वाले को बैट्री के मामले में सोचने की आवश्‍यकता नहीं होगी. उन्‍होंने कहा‍ कि हमारा टू व्‍हीलर अपने आप में ईवी सेक्‍शन के लिए कई तरह के नए फीचर के साथ भी आएगा और हम ईवी को लेकर हर तरह की चिंता को खत्‍म करने की कोशिश कर रहे हैं. 


चार्जिंग को लेकर तेजी से काम हो 
BW EV SUMMIT में कई और कंपनियों के प्रमुखों ने भी अपनी बात रखी. इस समिट में पहुंचे लोहिया ऑटो इंडस्‍ट्री के CEO  आयुष लोहिया ने कहा कि चार्जिंग को लेकर हमें अलग तरीके से काम करने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि बैट्री कितनी जल्‍दी चार्ज होती है वो सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि आज ज्‍यादातर लोगों के मन में वही सवाल है. बैट्री टेक्‍नोलॉजी को लेकर काम करने की जरूरत है, जिससे हम अपने EV सेगमेंट के कंज्‍यूमर की चिंताओं को इसे लेकर खत्‍म कर सके. 


बैट्री का डिस्‍पोजल भी है महत्‍वपूर्ण विषय 
इसी पैनल में शामिल दिप्‍ती लाव्‍या डीएलएस लॉ ऑफिसेस की एमडी ने कहा कि ईवी सेगमेंट के लिए कई तरह के इनोवेशन की बहुत जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि फास्‍ट चार्जिंग आज की सबसे महत्‍वपूर्ण जरूरत है. इसे लेकर इनोवेशन की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि आज तो नहीं लेकिन आने वाले समय में हमारे सामने जब ईवी का दायरा बढ़ जाएगा तब एक समस्‍या ये भी सामने आएगी कि हमें अपनी बैट्री के डिस्‍पोजल के लिए भी तकनीक की जरूरत पड़ेगी. क्‍योकि अगर हमने फास्‍ट चार्जिंग पर काम तो कर लिया लेकिन अगर हमने उस पर काम नहीं किया तो हमारे लिए बड़ी परेशानी हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

26 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

39 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago