✕

होम / ऑटोमोबाइल / TOP 10 Car Companies In India: जानें टॉप पर कौन है और सबसे आखिरी में किसका नाम है

TOP 10 Car Companies in India: जानें टॉप पर कौन है और सबसे आखिरी में किसका नाम है

अगस्त, 2022 में सबसे अधिक कार बेचने के मामले में किआ पांचवे नंबर पर है. किआ ने इस महीने में 22,322 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में किआ ने 16,750 वाहन बेचे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत में कारों की बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही है. त्योहारी सीजन में वाहन बिक्री की स्पीड और बढ़ सकती है. इसे देखते हुए वाहन निर्माताओं ने भी अपनी कमर कस ली है. इसी बीच अगस्त में किस कंपनी ने कितनी कार बेची, ये लिस्ट भी सामने आ गई है. जिन ग्राहकों ने अभी ये तय नहीं किया है कि उन्हें कौन सी कार लेनी है, उनके लिए यह लिस्ट काफी मददगार साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं टॉप 10 लिस्ट

1. मारुति सुजुकी
हमेशा की तरह अगस्त, 2022 में भी मारुति सुजुकी ने ही बाजी मारी. अगस्त में मारुति सुजुकी की 1,34,166 वाहन बिके, जबकि अगस्त, 2021 में 1,03,187 वाहन बिके थे.

2. हुंडई
दूसरे नंबर पर है हुंडई. अगस्त, 2022 में हुंडई ने 49,510 वाहन बेचे, जबकि अगस्त, 2021 में 46,866 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.

3. टाटा मोटर्स
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है टाटा मोटर्स. टाटा मोटर्स ने अगस्त, 2022 में 47,166 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल अगस्त में टाटा मोटर्स की 28,018 यूनिट्स बिकी थीं. उस हिसाब से टाटा ने 68.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.

4. महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा अगस्त, 2022 में सबसे ज्यादा कार बेचने के मामले में चौथे नंबर पर है. कंपनी ने कुल 29,852 वाहन बेचे, जबकि अगस्त, 2021 में कंपनी के 15,973 वाहन बिके थे.

5. किआ
अगस्त, 2022 में सबसे अधिक कार बेचने के मामले में किआ पांचवे नंबर पर है. किआ ने इस महीने में 22,322 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में किआ ने 16,750 वाहन बेचे थे.

6. टोयोटा
टॉप 10 लिस्ट में छठे नंबर पर है टोयोटा. टोयोटा ने अगस्त, 2022 में 14,959 वाहन बेचे, जबकि अगस्त, 2021 में इस कंपनी के 12,772 वाहन बिके थे.

7. होंडा
होंडा के लिए रिपोर्ट कुछ अच्छी नहीं है. लिस्ट में होंडा सातवें नंबर पर है. भारत में इस कंपनी की सिर्फ 7,769 कारें ही बिकीं, जबकि अगस्त, 2021 में होंडा की 11,177 यूनिट बिक गई थी.

8. रेनो
रेनो की परफॉर्मेंस भी अच्छी नहीं है. अगस्त, 2022 में रेनो की सिर्फ 7,012 कारें बिकीं.

9. स्कोडा
इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है स्कोडा. स्कोडा ने अगस्त, 2022 में 4,222 कारें बेचीं, जबकि अगस्त, 2021 में इस कंपनी की 3,829 कारें बिकी थीं.

10. MG
दसवें नंबर पर MG है. MG भारतीयों को प्रभावित नहीं कर पा रही है. अगस्त, 2022 में उसकी सिर्फ 3,823 कारें बिकी हैं.

VIDEO : 1.5 करोड़ की इस कार को देखते ही दीवाना हो गया बॉलीवुड स्टार, झट से खरीद ली

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago