✕

होम / ऑटोमोबाइल / इथेनॉल से चलने वाली पहली कार लॉन्च, पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ती है यह

इथेनॉल से चलने वाली पहली कार लॉन्च, पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ती है यह

इथेनॉल से चलने वाली कार का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब कार चलाना पेट्रोल-डीजल के मुकाबले काफी किफायती हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इथेनॉल से चलने वाली पहली कार लांच कर दी. इस कार को महंगे पेट्रोल डीजल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातर बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है. इसी वजह से केंद्र सरकार इथेनॉल को एक मजबूत विकल्प के रूप में लाना चाहती है और इसी दिशा में इथेनॉल से चलने वाली कार की लॉन्चिंग सरकार का पहला कदम है.

इथेनॉल से चलने वाली कार का फायदा
इथेनॉल से चलने वाली कार का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब कार चलाना पेट्रोल-डीजल के मुकाबले काफी किफायती हो जाएगा. इसके साथ ही वायु प्रदूषण पर पड़ने वाले बुरे असर से भी बचा जा सकेगा. आपको बता दें कि इथेनॉल का प्रोडक्शन गन्ने से किया जाता है. भारत गन्ने के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है.

किसानों की कमाई भी बढ़ जाएगी
बड़े स्तर पर गन्ने के उत्पादन की वजह से इथेनॉल का प्रोडक्शन भी बड़े लेवल पर किया जा सकता है. यही वजह है कि केंद्र सरकार इथेनॉल पर ज्यादा जोर दे रही है. इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां जब अधिक संख्या में सड़कों पर उतरेंगी तो इथेनॉल की मांग भी तेजी से बढ़ेगी. इस वजह से यह गन्ने की खेती करने वाले किसानों की कमाई का एक बड़ा जरिया भी बन जाएगा.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्या कहा
इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ट्रांसपोर्ट ऐसा क्षेत्र है, जहां सबसे ज्यादा कार्बन का उत्सर्जन होता है. भारत सरकार ने इसे कम करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि हममें ये पूरी क्षमता है कि हम लोगों को इस ओर प्रोत्साहित कर सकते हैं. इस वक्त हम बहुत ज्यादा प्रदूषण कर रहे हैं, जो हमारी सबसे बड़ी चिंता है. इसलिए हम इथेनॉल पर जोर देना जा रहे हैं.

हाइड्रोजन बनाने पर भी हो रहा काम
भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि हम जैविक वेस्ट से हाइड्रोजन बनाने पर भी काम कर रहे हैं. मेरा सुझाव है कि हम ऐसी योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें हम बायो हाइड्रोजन पर काम कर सकते हैं. किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त GDP बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमें कृषि को बढ़ावा देना होगा. इथेनॉल का प्रोडक्शन चूंकि गन्ने से होता है, इसलिए अब गन्ने का उत्पादन बढ़ जाएगा, जिससे सीधे-सीधे किसानों को फायदा होगा.

VIDEO : Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago