✕

होम / ऑटोमोबाइल / KTM ने भारत में लॉन्च की नई ADVENTURE सीरीज, जानें इनकी कीमत और खासियत

KTM ने भारत में लॉन्च की नई ADVENTURE सीरीज, जानें इनकी कीमत और खासियत

केटीएम ने अपनी नई 2025 एडवेंचर सीरीज मोटरसाइकल्स को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 390 एडवेंचर, 390 एडवेंचर एक्स और 250 एडवेंचर शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक्स बनाने वाली केटीएम (KTM)  ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2025 एडवेंचर सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में तीन नए मॉडल्स - 390 एडवेंचर, 390 एडवेंचर एक्स और 250 एडवेंचर शामिल हैं, जो शानदार फीचर्स और अद्वितीय तकनीकी क्षमताओं के साथ आती हैं. ये बाइक्स रोड ट्रिप्स से लेकर ऑफ-रोडिंग तक, सभी प्रकार की यात्राओं के लिए परफेक्ट साथी साबित होंगी. तो आइए आपको इन बाइक्स की कीमत और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

इतनी होगी बाइक्स की कीमत

 

प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली दुनिया की नंबर 1 कंपनी KTM ने भारत में अपनी 2025 केटीएम एडवेंचर सीरीज लॉन्च कर दी है. ये एडवेंचर मोटरसाइकल हाई-परफॉर्मेंस, वर्सटैलिटी और कटिंग-एज टेक्नोलॉजी से लैस हैं. चाहे आप लंबी रोड ट्रिप्स पर जाएं या ऑफ-रोडिंग का मजा लें, ये बाइक्स हर चुनौती के लिए तैयार रहेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई केटीएम 390 एडवेंचर (2025 KTM 390 ADVENTURE) की एक्स शोरूम कीमत 3,67,699 रुपये,  केटीएम 390 एडवेंचर एक्स (2025 KTM 390 ADVENTURE X) की एक्स शोरूम कीमत 2,91,140 रुपये और केटीएम 250 एडवेंचर (2025 KTM 250 ADVENTURE) की एक्स शोरूम कीमत 2,59,850 रुपये है. 

KTM 250 ADVENTURE की खासियत
अगर आप एडवेंचर बाइकिंग के नए शौकिन हैं, तो 250 ADVENTURE आपके लिए बेहतरीन एंट्री-लेवल बाइक हो सकती है. इसका 250 सीसी इंजन, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, 227 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 825 एमएम सीट हाइट इसे शुरुआती बाइकरों के लिए आदर्श बनाती है. इसके अलावा, इसमें ऑफ-रोड एबीएस, क्विकशिफ्टर प्लस, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन जैसे अत्याधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

KTM 390 ADVENTURE X 
390 ADVENTURE X मॉडल टूरिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 19/17 इंच ट्यूबलेस अलॉय व्हील्स, 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ट्रिपर नैविगेशन, राइड-बाय-वायर और ऑफ-रोड एबीएस और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह बाइक लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतरीन साथी साबित हो सकती है.

KTM 390 ADVENTURE की खासियत
KTM 390 ADVENTURE अपनी श्रेणी में सबसे दमदार ऑल-टेरेन बाइक मानी जाती है. इसमें एक नई चेसिस, लॉन्ग-ट्रैवल फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन और 21/17 इंच ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. इसका 399 सीसी LC4C इंजन 46 पीएस की पावर और 39 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाता है. इस बाइक में क्रूज कंट्रोल, तीन राइड मोड्स (स्ट्रीट, रेन और ऑफ-रोड), स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे और भी फीचर्स शामिल हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago